समीक्षा बैठक में अखिलेश यादव के सामने सपा नेताओं ने दी दलील
यूपी80 न्यूज, आजमगढ़
दिल्ली Delhi व मुंबई Mumbai से प्रवासी मजदूरों के न आने से समाजवादी पार्टी Samajwadi Party को अपने गढ़ आजमगढ़ Azamgarh में हार का सामना करना पड़ा। जी हां, सपा प्रमुख अखिलेश यादव Akhilesh Yadav द्वारा आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में हार की समीक्षा को लेकर बुलायी गई बैठक में जनपद के अधिकांश विधायकों एवं स्थानीय नेताओं ने यह दलील दी है।
सपा नेताओं ने कहा कि आजमगढ़ की अधिकांश आबादी रोजगार के लिए मुंबई, दिल्ली, पंजाब, गुजरात सहित विभिन्न महानगरों में रहती है। उपचुनाव में इन मतदाताओं को बुलाने में पार्टी के स्थानीय नेता असफल रहे, जिसकी वजह से लोकसभा उपचुनाव महज 8679 वोटों के अंतर से हारना पड़ा। समीक्षा बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि जिस बूथ पर कम वोट मिले हैं, वहां अभी से तैयारी की जाए। बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया है।

आधी आबादी रोजगार के लिए पलायन को मजबूर:
बता दें कि आजमगढ़ की आबादी लगभग 50 लाख से ज्यादा है, लेकिन जनपद में रोजगार का अभाव है, जिसकी वजह से यहां की अधिकांश आबादी दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात के अलावा अरब देशों में रोजगार के लिए पलायन कर चुकी है। आजमगढ़ के अलावा पूर्वांचल के अधिकांश जनपदों का भी कमोबेश यही हाल है, जहां रोजगार के अभाव की वजह से युवाओं का बड़ा तबका पलायन को मजबूर है।
पढ़ते रहिए www.up80.online आजमगढ़ में सपा की हार ने बलराम यादव, रमाकांत यादव व दुर्गा यादव को दिखाया आईना

बता दें कि समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाने वाला आजमगढ़ में मिली हार से पार्टी को गहरा झटका लगा है। इस हार ने पार्टी के प्रमुख नेताओं को एक बार फिर से अपनी रणनीति पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।