पिछले 15 सालों में 22 हजार स्कूल खोले गएं: नीतीश कुमार
नई दिल्ली, 3 फरवरी
शिक्षा के मामले में देश में पहले पायदान पर लाने के लिए बिहार के प्रत्येक ग्राम पंचायत में माध्यमिक स्कूल खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 6000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में माध्यमिक स्कूल खोले जा चुके हैं और शेष 2000 ग्राम पंचायतों में इस साल के अंत तक माध्यमिक स्कूल खोल दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार में 22 हजार स्कूल खोले हैं। उन्होंने कहा कि हम हर पंचायत में माध्यमिक स्कूल खोल रहे हैं। हाई स्कूल में लड़के और लड़कियों की संख्या समान हो गई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर कमजोर होने के बावजूद बिहार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क एवं परिवहन जैसी बुनियादी जरूरतों के मामले में अभूतपूर्व विकास किया है। बिहार के ब्लॉक में 2006 में इलाज के लिए 39 लोग महीने में आते थें, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 10 हजार हो गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमान ने बुराड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और संगम विहार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ जनसभा को संबोधित किया।
यह भी पढ़िए: मिर्जापुर के प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुलेगा खेल मैदान
बता दें कि पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी, जनता दल यू और लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। गठबंधन के तहत दिल्ली के संगम विहार, बुराड़ी सीट से जेडीयू चुनाव लड़ रही है, जबकि सीमापुरी से लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ रही है।
यह भी पढ़िए: जनगणना 2021: बिहार के नेताओं से नसीहत लें यूपी के ओबीसी नेता
उत्तर प्रदेश जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल कहते हैं कि हमारे नेता की यही तो खासियत है। नीतीश कुमार जी जनसरोकार से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस करते हुए उसे आगे बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़िए: जातिगत आधार पर हो 2021 जनगणना