चुनाव बाद समाजवादी पार्टी Samajwadi Party समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी: मौर्य Maurya
अशोक जायसवाल, यूपी80 न्यूज
“हमारी सरकार ने जातिवाद नहीं विकासवाद किया है। भाजपा पुनः 300 सीटें जीतने जा रही है। चुनाव बाद समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।“ बेल्थरारोड Belthra Road विधानसभा के भाजपा BJP प्रत्याशी छट्ठू राम Chhatthu Ram के समर्थन में जीएमएएम इंटर कालेज के मैदान में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या Keshav Prasad Maurya ने ये बातें कही।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में गरीबों का राशन हड़प लिया जाता था, परन्तु भाजपा के शासन में गरीबों का राशन उन तक उपलब्ध होता रहा है। उन्होंने पूछा कि हमारी सरकार ने किसी के साथ कोई भेदभाव किया है क्या? कहा कि भाजपा जातिवाद व भेदभाव की राजनीति नहीं करती। हमारी सरकार का नारा है कि गरीब गरीब एक समान, हिन्दू हो या मुसलमान। उन्होंने दावा किया कि चाहे राशन हो, घर हो, गैस सिलेंडर हो या सरकार की कोई भी अन्य कल्याणकारी योजना उसका लाभ सभी वर्गों को समान रूप से मिला है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें शायद गिनती नहीं आती तभी उनके द्वारा अधिकतम सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है। कहा कि सपा इस विधानसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। लोगों ने सपा, बसपा व कांग्रेस को देखा लेकिन मिला क्या धोखा ही धोखा।

उन्होंने कहा कि जब 2014 में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तबसे देश निरन्तर आगे बढ़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री ने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने इसे भाजपा का टीका कहकर इसका विरोध किया तथा इसे नहीं लगवाया। पूछा कि क्या कोरोना का मुफ्त टीका सबको लग रहा है या सिर्फ भाजपाईयों को? उन्होंने जनता से अपील की कि 3 मार्च को कमल का इतना बटन दबाइएगा कि अखिलेश यादव को कोरोना का टीका लग जाए।

इस मौके पर सकलदीप राजभर, गोरख पासवान, आलोक शुक्ला, आलोक सिंह, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, अर्जुन राजभर, विपिन मिश्रा, डा0 दयानंद वर्मा, विनय सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, अभिनव सिंह राजू, रणजीत कुशवाहा, कैप्टन गुलाब वर्मा, अमित जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, देवनारायण प्रजापति, राहुल राजभर, आदित्य सिंह, शकील अहमद आदि उपस्थित रहे।