• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, April 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

मोटे अनाज: मक्का, बाजरा एवं ज्वार की खरीद हेतु किसानों का पंजीकरण प्रारम्भ

खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट अथवा विभाग के मोबाइल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य, 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक होगी खरीद

up80.online by up80.online
August 18, 2023
in बड़ी खबर, यूपी
0
मक्का

मक्का (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वर्ष 2023-24 हेतु सीधे किसानों से मोटे अनाज, मिलेट्स श्री अन्न मक्का, बाजरा एवं ज्वार की खरीद हेतु किसानों का पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। मक्का, बाजरा एवं ज्वार की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट अथवा विभाग के मोबाइल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत किसानों से ही मक्का, बाजरा एवं ज्वार क्रय किया जायेगा।

प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया कि मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2090 रूपये प्रति कुन्तल, बाजरा 2500 रूपये प्रति कुन्तल, ज्वार हाइब्रिड 3180 रूपये प्रति कुन्तल और ज्वार मालदाण्डी 3225 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि इच्छुक किसान खरीद प्रारम्भ होने से पूर्व ही पंजीकरण करा लें और न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाये। खाद्य आयुक्त ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक खरीद की जायेगी। क्रय केन्द्र प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित रहेंगे।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि मक्का, बाजरा एवं ज्वार की बिक्री हेतु किसानों को पंजीकरण हेतु वर्तमान मोबाइल नम्बर ही अंकित कराना होगा और एसएमएस द्वारा प्रेषित ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। किसानों का बैंक खाता आधार सीडेड अर्थात बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए एवं बैंक द्वारा छच्ब्प् पोर्टल पर मैप्ड एवं सक्रिय होना आवश्यक है।  मक्का, बाजरा एवं ज्वार का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में करने की व्यवस्था की गयी है। किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था भी की गयी है।

मक्का खरीद जनपद:

बुलन्दशहर, हापुड़, सहारनपुर, बदायूँ, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर नगर,  कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, फर्रूखाबाद, औरेया, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बलिया, जौनपुर, देवरिया, मिर्जापुर, सोनभद, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़ एवं ललितपुर में की जाएगी।

बाजरा खरीद जनपद:

बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर, मुरादाबाद,रामपुर, सम्भल, अमरोहा, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्जापुर, सन्तरविदास नगर, जालौन, चित्रकूट, बाँदा, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ में की जायेगी।

ज्वार खरीद जनपद:

बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, सुलतानपुर, अमेठी, मिर्जापुर, जालौन, अयोध्या एवं वाराणसी में की जाएगी।

किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 या सम्बन्धित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
ओबीसी महासभा
ओबीसी महासभा
Previous Post

अजय राय बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पीएम मोदी के खिलाफ दो बार लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव

Next Post

‘बलिया बलिदान दिवस’ पर शहीदों के परिजनों को वितरित होंगे 75 इलेक्ट्रिक स्कूटर

up80.online

up80.online

Related Posts

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 3, 2026
Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Next Post
शहीद स्मारक चरौवां

‘बलिया बलिदान दिवस’ पर शहीदों के परिजनों को वितरित होंगे 75 इलेक्ट्रिक स्कूटर

बलिया

‘बलिया बलिदान दिवस’ पर 11 शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

बलिया

‘बलिया बलिदान दिवस’ पर डिप्टी सीएम ने 75 स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को स्कूटी देकर सम्मानित किया

Recommended

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

5 days ago
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

14 hours ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago
पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

by up80.online
April 3, 2026
0

यूपीपीएससी पास करने वाले मेधावियों को मानसिंह पटेल ने दी बधाई यूपी80 न्यूज, रायबरेली उत्तर प्रदेश लोक...

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online