जरूरतमंदों की मदद करना ही उद्देश्य-दयालु
यूपी80 न्यूज, सोनभद्र
ओबरा नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र बिल्ली पोखरा के पास हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संगठन राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में 51 जरूरतमंद और गरीब लोगों को कंबल वितरण किया गया।

इस मौके पर आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि प्रत्येक मजबूत व्यक्ति केवल हर वर्ष ठंड में केवल 1 जरूरतमंद को अगर कंबल वितरित करता है तो 40 करोड़ लोग बहुत ही आसानी से कंबल पा जाएंगे और ठंड से उन्हें राहत मिलेगी। हर ठंड में संस्था 1001 कंबल वितरित करती है यह अभी शुरुआत किया गया है।

मुख्य रूप से जावेश वानी राष्ट्रीय सचिव, राजकुमार यादव प्रदेश महासचिव, रविंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष छात्र सेना, शिबू खान आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष, शाहिद अली प्रदेश सचिव, शिवदत्त दुबे, संतोष कनौजिया जिलाध्यक्ष,जिला संगठन मंत्री अजय भारती,, लखंदर यादव, सोनी खान, कुसुम देवी, नैयर भाई, प्रतिभा देवी आदि लोग संस्था के मौजूद रहे।
