• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मेडिकल कॉलेजों का नाम दलित-पिछड़ा वर्ग के महापुरुषों पर किए जाने का विरोध

up80.online by up80.online
July 26, 2021
in यूपी, राजनीति
0
OBC

वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज, एटा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

एटा में वीरांगना अवंतीबाई लोधी तो प्रतापगढ़ में डॉ.सोनेलाल पटेल स्टेट मेडिकल कॉलेज नामकरण का विरोध

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

आजादी के 70 साल बाद भी दलित-पिछड़ा समाज के प्रति वैमनस्य भाव जारी है। यह वैमनस्यता केवल जाति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस समाज से आने वाले महापुरुषों के खिलाफ भी कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। प्रदेश के एटा जनपद में निर्मित मेडिकल कॉलेज का वीरांगना अवंतीबाई लोधी और प्रतापगढ़ में निर्मित मेडिकल कॉलेज का डॉ.सोनेलाल पटेल स्टेट मेडिकल कॉलेज किए जाने का कुछ लोगों ने विरोध किया है। इन दोनों जनपदों में विरोध करने वाले ये चेहरे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं समर्थक हैं। हालांकि इन विरोधों से समाज के वंचित तबके में गहरी नाराजगी है।

एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का विरोध :

मध्य प्रदेश के सिवनी जिला में 16 अगस्त 1831 को पैदा हुई वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण स्थान है। अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्‌टे कर दिए। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए 20 मार्च 1858 को वीरांगना अवंतीबाई लोधी शहीद हो गई।

लेकिन आज वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज का नामकरण करने पर विरोध हो रहा है। विरोध करने वाले लोग कॉलेज का नाम पं.दीन दयाल उपाध्याय रखने की मांग कर रहे हैं। हालांकि यहां पर राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा ने भी कहा है कि मेडिकल कॉलेज का नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर ही होना चाहिए।

प्रतापगढ़ स्थित डॉ.सोनेलाल पटेल स्टेट मेडिकल कॉलेज का विरोध:

Dr Sonelal Patel
डॉ.सोनेलाल पटेल राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रतापगढ़

योगी सरकार ने प्रतापगढ़ में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का नामकरण अपना दल के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल के नाम पर रखा है। प्रतापगढ़ डॉ.सोनेलाल पटेल की कर्मस्थली रही है। 20 साल पहले पार्टी का पहला विधायक भी प्रतापगढ़ से जीता था। डॉ.सोनेलाल पटेल ने जीवन के अंतिम समय तक प्रतापगढ़ के गरीबों, वंचित वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष किया। लेकिन योगी सरकार की घोषणा के अगले दिन से ही भाजपा के एक पूर्व विधायक ने इस घोषणा का विरोध किया है। भाजपा नेता के विरोध से जनपद में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

अपना दल संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल
अपना दल के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल

अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य ने आशीष पटेल ने कहा है कि डॉ.सोनेलाल पटेल जी ने अपनी पूरी जिंदगी मजलूमों, कमेरों, वंचितों के लिए संघर्ष करते हुए होम कर दी। उन्हें ब्रजेश मिश्रा सौरभ तो क्या किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। पूर्व विधायक का बयान बताता है कि वह जातीय कुंठा और सामंतवादी मानसिकता से ग्रस्त एक कुंठित व्यक्ति हैं। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से ब्रजेश मिश्र सौरभ के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। अपना दल एस के प्रतापगढ़ से विधायक राजकुमार पाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने भी कड़ा ऐतराज जताया है।

Previous Post

योग गुरु यशपाल सचान बने कांग्रेस (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) के उपाध्यक्ष

Next Post

दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ के चारों तरफ किसानों का लगेगा जमावड़ा: टिकैत

up80.online

up80.online

Related Posts

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
Next Post
Farmers

दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ के चारों तरफ किसानों का लगेगा जमावड़ा: टिकैत

Ballia

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने सीएम योगी से की मुलाकात

अपना दल संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल

डॉ.सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के पक्ष में एकजुट हुयें दलित व पिछड़ा समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

3 days ago
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

4 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

6 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

7 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

by up80.online
March 11, 2026
0

आचरण नियमावली के वर्तमान संशोधन से कर्मचारियों को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के भी पड़ जाएंगे लाले...

मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online