द्रौपदी मुर्मू को 64 परसेंट वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा को महज 36 परसेंट प्राप्त हुए
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
एनडीए NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू Draupadi Murmu चुनाव जीत गई हैं। उन्हें कुल 676803 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा Yashwant Sinha को कुल 380177 वोट मिले। द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों सहित कुल 2824 मतदाताओं के वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात्र 208 सांसदों सहित 1877 मतदाताओं के वोट प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi, केंद्रीय मंत्री अमित शाह Amit Shah, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा JP Nadda , बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath, बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel सहित तमाम नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। वह भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी।
केरल से द्रौपदी मुर्मू को केवल एक वोट और उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 287 वोट मिले। इसी तरह विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, सिक्किम और नागालैंड से एक भी वोट नहीं मिले, जबकि उन्हें सबसे ज्यादा 216 वोट पश्चिम बंगाल से मिले। द्रौपदी मुर्मू को 64 परसेंट और यशवंत सिन्हा को महज 36 परसेंट वोट प्राप्त हुए।

ओड़िशा के संताल आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू सादगी पसंद साफ-सुथरी छवि वाली बेहद शिक्षित महिला हैं। उन्होंने 1997 में राजनीति में पदार्पण किया और 1997 में ही पार्षद चुनी गईं। झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल होने का भी गौरव प्राप्त किया। आप 6 साल तक झारखंड की राज्यपाल रहीं। आप ओड़िशा की एक मात्र महिला नेता हैं, जिसे किसी राज्य का राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त हुआ। बीजू जनता दल की सरकार में आप वाणिज्य और परिवहन एवं मत्स्य पालन व पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल चुकी हैं। आप भाजपा के सोशल ट्राइब मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रह चुकी हैं।
