मिर्जापुर से दो बार सांसद चुनी गई थीं फूलन देवी
लखनऊ, 6 अक्टूबर
पूर्व दस्यु एवं मिर्जापुर की दो बार सांसद रही फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। इस मौके पर आजमगढ़ से पूर्व बाहुबली सांसद एवं बसपा के पूर्व एमएलसी अतहर खां ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा की सदस्यता ग्रहण की।
सपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी ने कहा कि उनकी बहन फूलन देवी सपा के टिकट पर ही मिर्जापुर से सांसद बनी थीं। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर एक-एक वोट बटोरने से जीत मिलेगी।
यह भी पढ़िये: छतीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर रोक
बता दें कि फूलन देवी मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने वर्ष 1996-98 और 1999-2001 में सांसद जीत हासिल की।
वर्ष 1983 में फूलन देवी ने सरेंडर किया था। 11 साल जेल में रहने के बाद 1993 में फूलन देवी को रिहा कर दिया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी के खिलाफ लगे सभी मामलों को वापस ले लिया था। मुलायम सिंह का यह फैसला पूरे देश में चर्चा का विषय बना।
यह भी पढ़िये: 7 राज्यों में लागू नहीं, 12 राज्यों में 27 परसेंट से कम मिल रहा है ओबीसी आरक्षण