राहुल गांधी के बाद नीतीश कुमार ने ओमप्रकाश चौटाला, अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, डी राजा सहित विपक्ष के कई नेताओं से की मुलाकात
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
बिहार Bihar में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar ने विपक्षी एकता के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi से मिलने के बाद मंगलवार को नीतीश कुमार ने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav से मुलाकात की एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव Akhilesh Yadav भी उपस्थित थे।
नीतीश कुमार ने मंगलवार को विपक्ष के अधिकांश प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। बिहार के मुख्यमंत्री ने सीपीआई नेता सीताराम येचुरी Sitaram Yechuri और डी राजा समेत कई नेताओं से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने लेफ्ट नेताओं के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal से मुलाकात की। उन्होंने ने विपक्षी एकता के अपने विचार से सभी नेताओं को अवगत कराया।
इनेलो नेता व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से की मुलाकात:
नीतीश कुमार ने गुड़गांव में हरियाणा Harayana के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला Omprakash Chautala से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया।