राजद के बाद जदयू ने भी इफ्तार पार्टी के लिए पूर्व सीएम लालू यादव सहित राजद के कई नेताओं को भेजा निमंत्रण
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
जहां पूरे देश में पक्ष-विपक्ष इन दिनों धु्व्रीकरण के मकड़जाल में जकड़ता जा रहा है, वहीं बिहार में इसके विपरीत राजनीतिक तस्वीर दिख रही है। बिहार में इफ्तार पार्टी के जरिए सत्तासीन जदयू JDU और मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल RJD एक बार फिर से करीब आ रही हैं। राजद के इफ्तार पार्टी निमंत्रण के बाद अब जदयू ने भी राजद अध्यक्ष लालू यादव Lalu Yadav को आमंत्रण भेजा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar की पार्टी जदयू JDU द्वारा 28 अप्रैल को हज भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इफ्तार पार्टी Iftar Party हेतु जेडीयू की तरफ से राजद नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। इसमें पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। अर्थात महज एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav दूसरी बार मिलने जा रहे हैं।

बता दें कि पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शिरकत की थी। इसमें लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान भी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच भी बातचीत हुई थी।

बिहार सहित पूरे देश में इस मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं। कभी धुर विरोधी रही दोनों पार्टियां एक बार फिर से करीब आ रही हैं। सामाजिक न्याय के मुद्दाें पर भी दोनों पार्टियां एकजुट हो रही हैं। पिछले साल जातीय जनगणना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
