कांग्रेस के नेता ने स्वागत किया तो आशा देवी ने किया खंडन
नई दिल्ली, 17 जनवरी
निर्भया की मां आशा देवी कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। आशा देवी कांग्रेस परिवार के लगातार संपर्क में बनी हुई हैं। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने कहा है, “आशा देवी आपका स्वागत है।“ हालांकि आशा देवी ने इस खबर का खंडन किया है।
बता दें कि एक न्यूज चैनल के मुताबिक निर्भया की मां आशा देवी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद ने इस खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा है, “हे मां तुझे सलाम। आशा देवी आपका स्वागत है।”
यह भी पढ़िए: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने रचा कीर्तिमान, एससीओ के 8 अजूबों में शामिल