• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, February 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

तदर्थ प्रधानाचार्यों की मांग जायज, मेरा उन्हें पूर्ण समर्थन रहेगा: एमएलसी इंजी.अवनीश सिंह

up80.online by up80.online
August 29, 2021
in बड़ी खबर, यूपी
0
education

एमएलसी इंजी.अवनीश सिंह ने कहा- तदर्थ प्रधानाचार्यों की मांग जायज

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

विनियमितीकरण की मांग को लेकर राजधानी में इकट्‌ठा हुए प्रदेश भर के तदर्थ प्रधानाचार्य, जल्द करेंगे विशाल सम्मेलन

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

“तदर्थ प्रधानाचार्यों की विनियमितीकरण की मांग जायज होने के कारण मेरा उन्हें पूर्ण समर्थन रहेगा और सरकार तक इस मांग को पहुंचाने, इसे मनवाने में आवश्यक योगदान दिया जाएगा। मैं तदर्थ प्रधानाचार्य की पीड़ा को अच्छी तरह से समझता हूं।” लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह ने राजधानी स्थित तुलसी शोध संस्थान में प्रदेश के सभी जनपदों से आए अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के तदर्थ प्रधानाचार्यों की एक बैठक के दौरान यह आश्वासन दिया। इस अवसर पर लखनऊ के शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी भी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष धनंजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अशासकीय  सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कई वर्षों से अनेक तदर्थ प्रधानाचार्य कार्यरत हैं जिन्हें प्रधानाचार्य पद का वेतनमान प्राप्त हो रहा है और यह सभी अपने विद्यालयों के वरिष्ठतम् शिक्षक हैं, जिनके पास अनिवार्य योग्यता एवं लंबा शैक्षणिक अनुभव भी है। राज्य सरकार द्वारा तदर्थ प्रधानाचार्यों को पहले भी चयन बोर्ड द्वारा चयन ना हो पाने पर विनियमित किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा तदर्थ प्रधानाचार्य का विनियमितीकरण करके विद्यालयों में अनिश्चितता की स्थिति समाप्त की जा सकती है। इससे राज्य सरकार पर कोई वित्तीय भार बढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण से शिक्षकों के रिक्त पदों पर नए अभ्यर्थियों को भर्ती करने का मौका मिलेगा। जिससे नवीन रोजगार का सृजन भी होगा और  राज्य सरकार पर वित्तीय भार भी कम आएगा।

ad-hoc principals
एमएलसी इंजी.अवनीश सिंह ने कहा- तदर्थ प्रधानाचार्यों की मांग जायज

पढ़ते रहिए www.up80.online कालपी से चुनावी दंगल में उतरेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह!

एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह ने कहा कि जब सभी तदर्थ प्रधानाचार्य अनिवार्य अर्हताधारी अनुभवी और अपने विद्यालयों में वरिष्ठतम शिक्षक हैं तो उन्हें विनियमित करना सरकार के लिए उचित और सरल रहेगा। विनियमितीकरण होने से तदर्थ प्रधानाचार्य तनाव मुक्त होकर शिक्षा के उन्नयन में अपनी भूमिका और अच्छी तरह से निभाएंगे, जिससे माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार आएगा और सरकार की लोकप्रियता बढ़ाने में तदर्थ प्रधानाचार्य के विनियमितीकरण से और इजाफा होगा।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा कि विनियमितीकरण में सरकार के सामने कोई बाधा नहीं है, क्योंकि चयन बोर्ड कई वर्षों से प्रधानाचार्य के चयन में अक्षम है। सरकार यदि तदर्थ प्रधानाचार्य का विनियमितीकरण करती है तो अनेक प्रकार के न्यायालयी विवादों का भी अंत हो जाएगा और सरकार की स्वच्छ छवि में बढ़ोतरी होगी।

उत्तर प्रदेश तदर्थ प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि इसके पहले भी वर्ष 1993 में तदर्थ प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण किया जा चुका है। माध्यमिक शिक्षक संघ कानपुर के महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित ने बताया कि वर्तमान सरकार लोकहित में अनेक निर्णय ले रही है और तदर्थ प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण इसकी अगली कड़ी होनी चाहिए।

विशाल सम्मेलन का होगा आयोजन:

तदर्थ प्रधानाचार्य संघर्ष समिति लखनऊ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा तदर्थ प्रधानाचार्य का विनियमितीकरण करने की घोषणा के लिए आने वाले समय में एक प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी तदर्थ प्रधानाचार्य शामिल होंगे।

इस अवसर पर उन्नाव के प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार पाल, प्रधानाचार्य हरिलाल ने ने विनियमितीकरण की मांग को लेकर अपनी बात रखी। इस मौके पर युवा प्रधानाचार्य डा. राजकुमार सिंह, बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, साकेत सौरभ अग्रसेन इंटर कॉलेज चौक, अजीत सिंह जनता इंटर कॉलेज खड़ौहा, अनिल कुमार वर्मा जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली, तीरथ लाल सोनकर आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल अमांवा, तेजराम गांधी विद्यालय आलमबाग, अवधेश कुमार मिश्रा जनता ब्वॉयज इंटर कॉलेज आलमबाग, रीता टंडन भारतीय बालिका इंटर कॉलेज हजरतगंज, डॉ लीना मिश्रा  बालिका इंटर कॉलेज मोती नगर इत्यादि उपस्थित रहें।

पढ़ते रहिए www.up80.online 69 हजार शिक्षक भर्ती: छात्रों के समर्थन में धरना पर बैठे चंद्रशेखर आजाद

Previous Post

रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से हजारों किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट

Next Post

नॉन जाटव दलित वोट साधने के लिए इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में ‘जनादेश यात्रा’ निकालेगी सपा

up80.online

up80.online

Related Posts

Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget
दिल्ली

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
Next Post
Uttar Pradesh

नॉन जाटव दलित वोट साधने के लिए इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में ‘जनादेश यात्रा’ निकालेगी सपा

69 हजार शिक्षक भर्ती: ओबीसी छात्रों के समर्थन में धरना पर बैठे अजय कुमार लल्लू

69 हजार शिक्षक भर्ती: ओबीसी छात्रों के समर्थन में धरना पर बैठे अजय कुमार लल्लू

Bahubali

सीएम योगी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगे राजा भैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

4 days ago
बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

7 days ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

18 hours ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

Trending

Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

by up80.online
February 3, 2026
0

पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर दिया...

धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

January 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online