• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, February 27, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

Mirzapur: ढाई लाख बिगहा जमीन पर धान की नर्सरी के लिए पानी का संकट!

किसान कल्याण समिति, जरगो कमांड के पदाधिकारियों में गहरी नाराजगी

up80.online by up80.online
May 3, 2023
in यूपी
0
जरगो बांध

जरगो बांध व कैनाल, मीरजापुर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

जरगो बांध Jargo Dam में बचाए गए पानी को जल जीवन मिशन योजना में इस्तेमाल कर रहे हैं अधिकारी, गेहूं की सिंचाई में कटौती कर धान की नर्सरी के लिए बचाया गया था पानी

 यूपी80 न्यूज, मीरजापुर

मीरजापुर Mirzapur जनपद के चुनार Chunar क्षेत्र में इस साल 250 गांवों के किसानों को धान की रोपाई की समस्या आ सकती है। इन गांवों की ढाई लाख बिगहा जमीन पर धान की नर्सरी के लिए किसानों को पानी मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। इसकी मुख्य वजह जल जीवन मिशन Jal jeevan misshion योजना के अधिकारियों की अदूरदर्शी रणनीति।

चुनार के आसपास के किसानों की सिंचाई की सुविधा हेतु 1959 में द्वितीय पंचवर्षीय योजना के तहत जरगों बांध Jargo dam का निर्माण हुआ। जिसमें 7 नदियों और 27 बरसाती नालों का पानी इकट्‌ठा होता है। यह पानी चुनार के आसपास के इलाके में खेती के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। यहां पर इमरजेंसी में 5 फीट पानी गर्मियों में भी रोक कर रखा जाता है, लेकिन पिछले साल बारिश कम होने से इस बार किसानों ने गेंहू की तीसरी सिंचाई नहीं की, ताकि बांध का पानी धान की नर्सरी के लिए बचा रहे।

हर घर जल, मीरजापुर
हर घर जल, मीरजापुर

मिर्जापुर Mirzapur और सोनभद्र Sonbhadra जिले में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत करीब 5500 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। मिर्जापुर जनपद के चुनार तहसील में यह योजना पूरी तरह से जरगो बांध पर आश्रित है। और, जरगो बांध में इस साल पानी ही नहीं है। इसका कारण मानसून के पिछले सीजन में कम बारिश होना है। आने वाले जल संकट को देखते हुए किसान कल्याण समिति ने तय किया था कि गेहूं की तीन सिंचाई की बजाए दो सिंचाई के लिए पानी दिया जाए। तीसरी सिंचाई के लिए मांग के बावजूद बांध से पानी नहीं छोड़ा गया। इसके पीछे समिति का तर्क था कि पानी बचा रहेगा तो धान की नर्सरी समय से पड़ जाएगी और गर्मी में भूगर्भ जलस्तर मेंटेन करने में सहायक होगा, ताकि पशु-पक्षियों समेत आम जन को पेयजल की समस्या से भी न जूझना पड़े।

समस्या की मूल वजह:

दरअसल जल जीवन मिशन के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, उसका नाम मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है। इस कंपनी को दिसंबर 2022 में ही काम पूरा करना था। जो समय से पूरा नहीं हो सका। अब उसे पाइप लाइन की टेस्टिंग की जल्दी है। इसके लिए पानी चाहिए। लिहाजा सिंचाई विभाग पर शासन प्रशासन से दबाव बनवाकर किसानों द्वारा धान की नर्सरी के लिए संजोए गए पानी को बहाया जा रहा है।

जरगो बांध
जरगो बांध, मीरजापुर

धौहां ग्राम समूह पेयजल योजना की टेस्टिंग के लिए इस कंपनी ने सिंचाई विभाग से बिना अनुमति के जरगो बांध के मुख्य सुलिश से करीब 100 मीटर दूरी पर मुख्य नहर में एक दीवार बना दी गई है। इसके माध्यम से पानी रोककर निगार वाले रास्ते के माध्यम से नदी में बहाया जा रहा है, ताकि आगे बने पंप से लिफ्ट कर पानी को धौहा ग्राम समूह पेयजल योजना को मुहैया कराया जा सके।

किसानों का कहना है कि एक खास ग्रुप को फायदा पहुंचाने वाली इस योजना के लिए खेती किसानी की अनदेखी की जा रही है। जरगो बांध में बाणसागर बांध से पानी लाने की योजना कभी पूरी नहीं होगी। इसके लिए गंगा नदी से या स्थान-स्थान पर बोरिंग करके पेयजल के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार किसानों की आय को शून्य करने पर तुली है।

किसान कल्याण समिति, जरगो कमांड के कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी सिंह कुशवाहा कहते हैं,

“समिति का गठन 1980 में हुआ था। तब से लेकर आज तक पहली बार इस तरह की समस्या सामने आई है। सिर्फ शासन प्रशासन की अदूरदर्शिता के कारण। यदि बांध के पानी से धान की नर्सरी पड़ जाएगी तो समय से बारिश होने पर रोपाई हो सकती है। जब नर्सरी ही नहीं पड़ेगी तो बारिश होने पर भी धान की रोपाई नहीं हो सकती। जब तक जरगो से अहरौरा बांध तथा हुसेनपुर बीयर को नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक यह जल जीवन मिशन को मिर्जापुर जिले के चुनार में सफलता नहीं मिल सकती।“

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री कहते हैं,

“प्रशासन किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रहा है। इनको नरायनपुर पंप कैनाल से पानी उठाकर अहरौरा बांध तथा हुसैनपुर बीयर तक पहुंचाना चाहिए। फिर उसी पानी को पौनी के पास जरगो मेन कैनाल में गिराकर पेयजल की व्यवस्था की जा सकती है।“

श्री शास्त्री कहते हैं,

“प्रशासन बांध से जबरन पानी लेना चाहता है, खेती हो, चाहे न हो। पांच फीट पानी बांध में बचा था, तभी सिंचाई का काम रोक दिया गया था, ताकि आपातकाल में उसका उपयोग किया जा सके। सुलिश की मरम्मत का काम भी अधिकारी नहीं होने दे रहे हैं। सुलिश के कुएं में पानी भरा हुआ है। इसके कारण पुराने फाटक की मरम्मत व पेंटिंग का कार्य नहीं हो पा रहा है। कुएं की दीवार की भी मरम्मत की दरकार है, ताकि पानी के रिसाव को रोका जा सके। यह कार्य भी नहीं हो पा रहा है। क्योंकि इसके लिए पानी का बहाव रोकना आवश्यक है। सुलिश के कुएं को सुखाना होगा, लेकिन प्रशासन की हठवादिता के कारण यह भी नहीं हो पा रहा है।“

श्री शास्त्री पूछते हैं,

“नहर में एक फाल का निर्माण कराने में वर्षों की प्रक्रिया होती है। चीफ इंजीनियर तक से अप्रूवल लेना पड़ता है। यहां सिंचाई विभाग को दरकिनार कर बिना किसी डिजाइन के नहर में दीवार बना दी गई। सबसे बड़ा आश्चर्य इस बात का है कि कंपनी के खिलाफ कैनाल एक्ट के तहत कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है।“

सूखे की स्थिति में तीन-चार साल तक साथ देता था जरगो बांध का पानी:

इसे एक बार भर जाने के बाद यदि तीन-चार साल बारिश न होने की स्थिति में भी कमांड एरिया की सिंचाई के लिए कोई परेशानी नहीं होती थी, लेकिन जल जीवन मिशन  के चलते एक साल से सूखे में ही बांध का पानी सूखने के कगार पर है। पहली मई 2023 को गेज रजिस्टर के अनुसार बांध में मात्र चार फीट पानी बचा है। उसे भी लगातार बहाया जा रहा है।

पहले पीने के लिए पानी की जरूरत: अधिशासी अभियंता

सिंचाई खंड चुनार के अधिशासी अभियंता हरिप्रसाद कहते हैं,

“पहले पीने के लिए पानी की जरूरत है। लिहाजा सरकार का पूरा ध्यान जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने पर है। जहां तक जरगो मेन कैनाल में अनधिकृत रूप से दीवार बनाने का मामला है तो उसकी जांच के लिए सहायक अभियंता को भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।“

Previous Post

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में भारी चूक, रथ पर चढ़ा युवक

Next Post

निकाय चुनाव: गुरुवार को पहले चरण का मतदान, 37 जिलों में डाले जाएंगे वोट

up80.online

up80.online

Related Posts

Lata Singh
बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026
सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
Next Post
राज्य निर्वाचन आयोग

निकाय चुनाव: गुरुवार को पहले चरण का मतदान, 37 जिलों में डाले जाएंगे वोट

एंबुलेंस

Ballia: टोल फ्री नंबर 1962 पर करें फोन, घर पर ही होगा आपके पशु का इलाज

श्याम सुंदरी इंटर कॉलेज

श्याम सुंदरी इंटर कॉलेज की नवनियुक्त प्रधानाचार्य का खेल शिक्षकों ने किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 day ago
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

5 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

4 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

Trending

Lata Singh
बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

by up80.online
February 26, 2026
0

एक बेटी आईपीएस तो दूसरी बेटी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास की यूपी80 न्यूज, पटना बढ़े...

सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online