• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, November 15, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सपा-बसपा को झटका: पूर्व विधायक जगपाल सिंह, बलिया के बसपा नेता छट्‌ठू राम सहित कई नेता भाजपा में शामिल

up80.online by up80.online
December 1, 2021
in यूपी, राजनीति
0
भाजपा

सपा-बसपा को झटका, छट्‌ठू राम सहित कई नेता भाजपा में शामिल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बसपा के गढ़ सहारनपुर से तीन बार विधायक रह चुके हैं जगपाल सिंह

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल जारी है। महज तीन दिन के अंदर मंगलवार को दूसरी बार सपा-बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। चार बार के पूर्व विधायक बसपा नेता जगपाल सिंह, बलिया के बसपा नेता छट्‌ठू राम, अजय कुमार, देवरिया के अमरेश कुमार सिंह, सपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

इससे पहले रविवार को सपा सरकार में मंत्री रहे गाजीपुर विजय मिश्रा, सुलतानपुर से पूर्व मंत्री एवं सपा नेता जय नारायण तिवारी, कानपुर से बसपा नेता मनोज दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदेव, पूर्व आईएएस अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, उन्नाव से बसपा नेता धर्मेंद्र पांडेय, औरैया से बसपा के पूर्व विधायक मदन गौतम, अयोध्या से कुंवर अभिमन्यु सिंह सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए थे।

बसपा
बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए छट्‌ठू राम

बेल्थरा रोड से कर सकते हैं दावेदारी:

छट्‌ठू राम 2012 में बसपा के टिकट पर बेल्थरा रोड से चुनाव लड़े थें, लेकिन 10 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। माना जा रहा है कि छट्ठू राम बलिया के बेल्थरा रोड से  टिकट की दावेदारी कर सकते हैं। वैसे इन्हें बसपा में भी टिकट का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन चुनाव के ऐन मौके पर बसपा छोड़ भाजपा में शामिल होने से भाजपा के मौजूदा विधायक धनंजय कन्नौजिया सहित कई अन्य दावेदारों के खुद को बेहतर प्रत्याशी साबित करने की चुनौती बढ़ गई है।

बता दें कि दो दिन पहले ही बलिया के रसड़ा क्षेत्र से बसपा के कद्दावर नेता उमाशंकर सिंह को विधान मंडल दल का नेता बनाया गया है। माना जा रहा था कि उनके प्रमोशन से बलिया में बसपा मजबूत होगी, लेकिन मंगलवार को छट्‌ठू राम के भाजपा में शामिल होने से कई सवाल खड़ा कर रहे हैं।

यूपी80 से बातचीत करते हुए छट्‌ठू राम कहते हैं,

“भारतीय जनता पार्टी इस देश की सुरक्षा के लिए सदैव चिंतित रहती है। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो भारतीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।” छट्‌ठू राम ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बलिया में विरोधियों का खाता नहीं खुलेगा।

बसपा के गढ़ सहारनपुर में तीन बार विधायक चुने गए जगपाल सिंह:

जगपाल सिंह बसपा का गढ़ कहे जाने वाले सहारनपुर के हरौड़ से तीन बार विधायक चुने गए। 2017 में जगपाल सिंह मामूली अंतर से कांग्रेस के मसूद अख्तर से चुनाव हार गए।

कुर्सी
भाजपा के युवा नेता प्रशांत सिंह पटेल
Previous Post

सीयर पुलिस चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य, साढ़े चार वर्ष की बिछड़ी बच्ची को पुनः उसके माता-पिता से मिलवाया

Next Post

सराहनीय पहल: डीएम अनुराग पटेल सहित 101 अधिकारियों ने स्कूलों को लिया गोद

up80.online

up80.online

Related Posts

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident
यूपी

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली
यूपी

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
Next Post
बुंदेलखंड

सराहनीय पहल: डीएम अनुराग पटेल सहित 101 अधिकारियों ने स्कूलों को लिया गोद

MLA

अखिलेश यादव को भाजपा विधायक ने बैरिया से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

UP assembly

मंत्री व नेता प्रतिपक्ष सहित प्रदेश के 47 विधायकों को जीत के लिए बहाना होगा पसीना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

5 days ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

9 hours ago
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

3 days ago
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

यूपी में 4 नवंबर से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाएंगे बीएलओ

बिहार चुनाव: बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व युवा विधायक

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

तुम मुख्यमंत्री से शिकायत करोगे, हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे!

Trending

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

by up80.online
November 14, 2025
0

एचपी सिंह अध्यक्ष व अनुपम सिंह महामंत्री निर्वाचित यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी सेवा संघ...

Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

November 10, 2025
फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

November 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

बेमौसम बारिश से फ़सल बर्बाद, मुआवजा की मांग

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online