प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों की याद में जलाए गयें दीप
यूपी80 न्यूज, बलिया/लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर बुधवार को लखीमपुर में मारे गए किसानों की स्मृति में सपा कार्यकर्ताओं ने “लखीमपुर किसान स्मृति दिवस” मनाया एवं योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की।
जनपद के सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने बताया कि इस अवसर पर किसान स्मृति दीप पूरे जनपद में जलाकर अन्नदाताओं का मान बढ़ाया गया। दीपों की संख्या लखीमपुर में मारे गए किसानों की संख्या के बराबर रखी गई थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने अपने पैतृक गाँव सिकन्दरपुर तहसील के गोसाईपुर में किसानों के याद में दीप जलाया और कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों दुश्मन है और पूंजीपतियों की शुभचिंतक है। तीन काले कृषि कानून सरकार की यही सोच दर्शाते हैं। सपा जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने अपने आवास पर दीप जलाया तो पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पाण्डेय, पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिज़वी, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व विधायक मंजू सिह, लक्षमण गुप्त और संजय उपाध्याय ने अपने – अपने कार्यालय पर, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, विश्राम यादव, आद्या शंकर यादव, आशुतोष ओझा इत्यादि ने दीप जलाया।

सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर महीने की 3 तारीख को यह दीप जलाने का कार्य तब तक चलेगा जब तक लखीमपुर के किसानों को न्याय नही मिल जाता। सपा कार्यालय पर रामेश्वर पासवान जिला सचिव, रविन्द्र नाथ यादव जिला सचिव, मतिउरहमान शिक्षक नेता, राजेश यादव, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
आजमगढ़ में भी जलाये गयें दीप:
उधर, अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर “किसान स्मृति दिवस” मनाया।