यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
समतावादी यूनाइटेड मोर्चा यूपी की मासिक बैठक 6 सितंबर को 206 कोल्डल अपार्टमेंट जापलिंग रोड लखनऊ में ए के श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मोर्च के संरक्षक विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज एक प्रबुद्ध समाज है। कायस्थ समाज हमेशा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रहा है। कायस्थ समाज सामाजिक समानता में विश्वास करता है। कायस्थ समाज के देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, देश के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी विचारक डॉ संपूर्णानंददेश के गौरव है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि लोकनायक जेपी की संपूर्ण क्रांति की विचार धारा से ही देश में सामाजिक समानता और आर्थिक समानता लाई जा सकती है। मोर्चा पूरे प्रदेश में भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी, शास्त्री जी और लोकनायक जी की जयंती मनाएगा। श्रीवास्तव ने कहा कि देश और प्रदेश में कायस्थ समाज को एकजुट होकर देश में सत्यम शिवम सुंदरम समाज बनाने के लिए आगे आना चाहिए। और समाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुखर होना चाहिए। और भारतीय राजनीति में समाजवादी धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को मजबूत करना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से सुभाष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, मुंशी इंद्र प्रकाश संतोष श्रीवास्तव, आर के सक्सेना, डॉ सुभाष चंद्रा सहित कई लोग मौजूद थे।