• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, February 12, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

गांव से पढ़ाई शुरू करने वाले जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें चीफ जस्टिस

up80.online by up80.online
October 30, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
Chief Justice

Chief Justice Suryakant

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल रह चुके हैं जस्टिस सूर्यकांत

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल रहे जस्टिस सूर्यकांत को वृहस्पतिवार को भारत का 53वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया और वह 24 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत चीफ जस्टिस बीआर गवई का स्थान लेंगे। चीफ जस्टिस 23 नवंबर को पदमुक्त हो रहे हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें चीफ जस्टिस होंगे।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जस्टिस सूर्यकांत को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है,

“भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 नवंबर 2025 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।”

जस्टिस सूर्यकांत पद ग्रहण करने के बाद 9 फरवरी 2027 तक लगभग 15 महीने तक इस पद पर बने रहेंगे।

शुरूआती शिक्षा हिसार में:

हरियाणा के हिसार जिले के पेट्ठर गांव में 10 फरवरी 1962 को जस्टिस सूर्यकांत का एक साधारण परिवार में जन्म हुआ। उन्होंने शुरूआती शिक्षा गांव के स्कूल से पूरी की और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हिसार से 1981 में स्नातक की। इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से 1984 में कानून (एलएलबी) की पढ़ाई पूरी की। तत्पश्चात उन्होंने हिसार के जिला अदालत में वकालत की शुरूआत की और 1985 में चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की।

उन्होंने सार्वजनिक संसाधनों के संरक्षण, भूमि अधिग्रहण, मुआवजे, पीड़ितों के अधिकार, आरक्षण और सांविधानिक संतुलन जैसे विषयों में संवेदनशील दृष्टिकोण रखते हुए अलग पहचान बनाई।

जस्टिस सूर्यकांत 7 जुलाई 2000 को हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल के तौर पर नियुक्त हुए। अगले वर्ष उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा मिला। 9 जनवरी 2004 को वे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने। तत्पश्चात 5 अक्टूबर 2018 को उन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्यय न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: जल्द ही बिहार में भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का होगा आयोजन

पढ़ते रहिए: अक्षरधाम मंदिर कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

Previous Post

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

Next Post

पीजीआई में गंदगी व बदइंतजामी से मंत्री के पिता परेशान

up80.online

up80.online

Related Posts

पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर
बड़ी खबर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health
अन्य राज्य

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
Next Post
PGI

पीजीआई में गंदगी व बदइंतजामी से मंत्री के पिता परेशान

पटेल

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया

फसल

बिना मौसम हुई बारिश से फसल बर्बाद, किसानों को मिले उचित मुआवजा

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

3 days ago
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

1 week ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

4 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

Trending

पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

by up80.online
February 9, 2026
0

दो दिवसीय “आरोग्य पाक-शाला” का हुआ समापन यूपी80 न्यूज, लखनऊ लोक जीवन फाउण्डेशन  के द्वारा हिंदी मीडिया...

एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
SIR

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online