• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, August 16, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

ओबीसी कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर ‘मध्य पूर्व संकट और विदेश नीति की विफलता’ पर आयोजित हुई गोष्ठी

up80.online by up80.online
June 29, 2025
in देश, यूपी, राजनीति, विदेश
0
विदेश नीति

मोदी सरकार की विदेश नीति विफल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता के कारण आज हम ईरान जैसे पारम्परिक मित्र देश से न सिर्फ़ दूर हुए हैं बल्कि हमारी वैश्विक आवाज़ भी कमज़ोर हुई है। भारत सरकार को यूपीए चेयरमैन सोनिया गाँधी जी द्वारा लिखे गए लेख की रौशनी में अपनी विदेश नीति को ठीक करना चाहिए। ये बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने ओबीसी कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मध्य पूर्व का संकट और विदेश नीति की विफलता विषय पर आयोजित गोष्ठी में कही।

विदेश नीति
मोदी सरकार की विदेश नीति फेल- कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव अनिल यादव ने कहा कि अगर आज गाँधी होते तो फिलिस्तीन के पक्ष में मार्च निकालते, नेहरू होते तो संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की आज़ादी के पक्ष में भाषण देते, इंदिरा गाँधी होतीं तो यासिर आराफात को लाल क़िले पर बुलाकर दुनिया को साम्राज्यवाद के खिलाफ़ भारत का मजबूत सन्देश देतीं. राजीव गाँधी होते तो फिलिस्तीन के बच्चों के लिए किताबें भेजते, उनके तोड़े गए स्कूल बनवाते। लेकिन पीएम मोदी ने इज़राइल के साथ खड़ा होकर भारत को शर्मिंदा किया है।

पूर्व मंत्री डॉ मसूद ने कहा कि पूरी दुनिया दो हिस्सों में बंट गयी है और हम किसी तरफ नहीं हैं। ट्रम्प विश्व शांति के लिए खतरा हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता खमनाई ने तीसरा विश्व युद्ध रोक दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शारिक अब्बासी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य झड़प पर ट्रम्प द्वारा सीज़ फायर कराने के दावे पर मोदी की चुप्पी ने पूरी दुनिया में भारत की छवि कमज़ोर कर दी है। हम अमरीका के दबाव में ईरान से सस्ता तेल नहीं खरीद पा रहे हैं। वहीं मनमोहन सिंह की लुक ईस्ट विदेश नीति से भी मोदी सरकार पीछे हट गयी, जिसके कारण हमारे पड़ोसी देश भी हमसे अलग हो गए।

कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने कहा कि आरएसएस चुनाव जीतने के लिए भारत को सूडान और नाइजीरिया जैसी हालत में भी पहुंचा सकता है। ईरान हमारी तरह ही बहुत प्राचीन सभ्यता है जबकि अमरीका और इज़राईल व्यावसायिक देश हैं. इसलिए ईरान हमारा स्वाभाविक मित्र है।

वरिष्ठ पत्रकार शकील रिज़वी ने कहा कि भारत की आंतरिक नीति साप्रदायिक विभाजन पर टिक गयी है इसीलिए वैश्विक नीति में भी यही विभाजन दिखने लगा है। इससे भारत की वैश्विक हैसियत कमज़ोर हुई है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओबैदुल्ला नासिर, कांग्रेस नेत्री ऋचा कौशिक, कांग्रेस नेता नावेद नक़वी, कांग्रेस नेता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्त्तमान प्रदेश महासचिव मुहम्मद उमैर, अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्त्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अख्तर मलिक, बाराबंकी ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शमीम खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्त्तमान महासचिव शमसुल हसन उमरा, कांग्रेस नेता मेराज वली खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्त्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष  मसूद खान, ओबीसी कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष शमीम कुरैशी, अल्पसंख्यक कांग्रेस निवर्त्तमान प्रदेश महासचिव अनीस अख्तर, प्रदेश प्रवक्ता अलीमुल्ला खान, कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ शहज़ाद आलम, अल्पसंख्यक कांग्रेस निवर्त्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष शाहनवाज़ खान, सलमान जिया, शिव शंकर निषाद, अहमद रज़ा खान, नोमान खान इत्यादि ने संबोधित किया।

Previous Post

शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

Next Post

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

up80.online

up80.online

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
देश

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

August 16, 2025
स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
यूपी

स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

August 15, 2025
AI
अन्य राज्य

डिजिटल ओडिशा: AI आधारित स्मार्ट ट्रैकिंग के जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी शुरू

August 15, 2025
Next Post
Yamuna river

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

शरबत

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

Anupriya Patel

 “जातिगत जनगणना से उजागर होगी देश की सच्ची तस्वीर” - अनुप्रिया पटेल

Recommended

विश्व आदिवासी दिवस पर गोंड समाज ने यह लिया संकल्प

विश्व आदिवासी दिवस पर गोंड समाज ने यह लिया संकल्प

6 days ago
AI

डिजिटल ओडिशा: AI आधारित स्मार्ट ट्रैकिंग के जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी शुरू

1 day ago
स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

20 hours ago
जनपदीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, 29 छात्र मंडलीय टूर्नामेंट के लिए चयनित

जनपदीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, 29 छात्र मंडलीय टूर्नामेंट के लिए चयनित

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

देश में बढ़ रही है गरीबों की संख्या, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जताई चिंता

 “जातिगत जनगणना से उजागर होगी देश की सच्ची तस्वीर” – अनुप्रिया पटेल

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

69000 शिक्षक भर्ती मामले में पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे अखिलेश यादव

ईरान और इज़राइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस निकाले सरकार

सबसे बड़ा गुंडा कौन-ओमप्रकाश राजभर या कोई और?

Trending

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
देश

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

by up80.online
August 16, 2025
0

जगह-जगह लहराया तिरंगा यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को बेल्थरा रोड...

स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

August 15, 2025
AI

डिजिटल ओडिशा: AI आधारित स्मार्ट ट्रैकिंग के जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी शुरू

August 15, 2025
बेल्थरा रोड

रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा योजना का बेल्थरा रोड में दिखा खास असर

August 14, 2025
बेल्थरा रोड में तिरंगा यात्राओं का उत्साह चरम पर

बेल्थरा रोड में तिरंगा यात्राओं का उत्साह चरम पर

August 14, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

डिजिटल ओडिशा: AI आधारित स्मार्ट ट्रैकिंग के जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी शुरू

रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा योजना का बेल्थरा रोड में दिखा खास असर

बेल्थरा रोड में तिरंगा यात्राओं का उत्साह चरम पर

जनपदीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, 29 छात्र मंडलीय टूर्नामेंट के लिए चयनित

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online