• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, February 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी में पिछले साढ़े छह सालों में 190 दुर्दांत अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए, पुलिस के 16 जवान शहीद

गैंगस्टर एक्ट व एनएसए के तहत काफी संख्या में अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई

up80.online by up80.online
October 21, 2023
in बड़ी खबर, यूपी
0
यूपी

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए सीएम योगी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लखनऊ, 21 अक्टूबर

उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े छह सालों के दौरान 190 दुर्दांत अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इस कार्रवाई में 5191 अपराधी घायल हुए। वहीं, पुलिस बल के 16 जवान शौर्य का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए एवं 1478 पुलिसकर्मी घायल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर यह जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2022-23 में कर्तव्य की बेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों में प्रदेश पुलिस बल के तीन बहादुर पुलिस कर्मी शामिल हैं। हमारे जांबाज पुलिस कार्मिकों का यह सर्वोच्च बलिदान हमें निरंतर कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा एवं दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। शहीद पुलिसजनों के परिवार के सदस्यों को आश्वस्त करता हूं कि हमारी सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी जरूरी कदम उठाने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर जन मानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में प्रदेश पुलिस बल के बजट में दोगने से अधिक की वृद्धि की गई है। वर्ष 2017-18 में कुल बजट 16,115 करोड़ 18 लाख रुपये का था, जो वर्ष 2022-23 में 37,109 करोड़ 99 लाख हो गया।

39 नए थाने स्थापित:

सीएम योगी ने कहा कि पुलिस बल की क्रियाशीलता एवं प्रभाव में वृद्धि के लिए विभिन्न जनपदों में 39 नये थाने, एक महिला थाना, 6 नारकोटिकस थाना, 36 पुलिस चौकियां एवं एक जल पुलिस चौकी की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के प्रति कड़ा शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत 69332 तथा एनएसए में 887 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रदेश के चिन्हित माफिया के 44 मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर 20 माफिया तथा उनके 38 सह अपराधी समेत कुल 58 को आजीवन कारावास के साथ अर्थ दंड की सजा कराई गई। वहीं 68 कुख्यात माफिया और अपराधियों के साथ बैंक के सदस्यों द्वारा अवैध कृतियों में अर्जित संपत्ति 36,50 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया। इसके साथ ही माफिया की अवैध संपत्ति का जब्तीकरण करते हुए उन पर निम्न वर्ग के लिए आवास भी बनाए जा रहे हैं।

पुलिस बल में 151985 पदों पर भर्ती:

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद पुलिस बल के विभिन्न पदों पर 1,51,985 भर्ती की गई, जिनमें से 22044 से अधिक महिला कार्मिक शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग के विभिन्न विभिन्न पदों पर 134235 कार्मिकों को पदोन्नति भी प्रदान की गई। साथ ही 65,389 पदों पर भर्ती प्रक्रिया और 11,885 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है।

धार्मिक स्थलों से हटाए गए 98639 लाउडस्पीकर:

प्रदेश में एक अभियान के तहत धार्मिक स्थलों से 98,639 लाउडस्पीकर हटाए गए, जबकि 1,00,439 लाउडस्पीकर की ध्वनि को मानक के अनुसार कम करवाया गया। साथ ही, अवैध मादक पदार्थों पर नकेल कसने के लिए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। 6 नारकोटिक थाने गाजीपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और झांसी में स्थापित किए गए।

Safal Clinic
Safal Clinic, Lucknow
Previous Post

बलिया-मऊ सहित कई जनपदों के चकबंदी महकमे के अफसर सस्पेंड और बर्खास्त, दो के विरुद्ध एफ़आईआर

Next Post

ग्रामीण राज मिस्त्रियों को ट्रेनिंग देकर बनाया जा रहा है दक्ष व हुनरमंद

up80.online

up80.online

Related Posts

Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
Next Post
BJP

ग्रामीण राज मिस्त्रियों को ट्रेनिंग देकर बनाया जा रहा है दक्ष व हुनरमंद

OBC

हाल ए ओबीसी: 19 महीने से रिक्त पड़ा है उत्तर प्रदेश ओबीसी आयोग के चेयरमैन का पद

UP politics

यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में निरीक्षण में नौ हजार शिक्षक गैर हाजिर मिले

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

4 days ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

5 days ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
Bhim Army

चंद्रशेखर आज़ाद का ऐलान- सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, पीछे नहीं चलूंगा

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

Trending

Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

by up80.online
February 14, 2026
0

यूपी के 1.06 करोड़ जरूरतमंदों की पेंशन में होगी वृद्धि सपा ने किया मातृशक्ति का अपमान यूपी80...

Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online