• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मानवता: बेसहारों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती हैं युवा वकील, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं ज्योति राजपूत

कैंसर पीड़ित बेघर महिला को KGMU में भर्ती कराने के लिए सुबह से शाम तक सिस्टम से जूझती रहीं ज्योति राजपूत

up80.online by up80.online
December 12, 2023
in यूपी
0
मानवता: बेसहारों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती हैं युवा वकील, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं ज्योति राजपूत
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ज्योति राजपूत, लखनऊ

जब मैं कल कोर्ट के लिए अपनी बहन के साथ जा रही थी तब मैंने इस महिला को पीडब्लूडी कालोनी, जेल रोड, सड़क किनारे बहुत ही बुरी दशा में बैठे देखा, मेरी नज़र इन पर पड़ी तब तक हमारी गाड़ी काफी आगे निकल चुकी थी फिर मैंने गाड़ी रिवर्स करवाई, जब इनके पास पहुंचीं तो इनकी दशा बहुत ही खराब थी, इनकी एक आंख से सड़ा हुआ मांस बहार निकला था, जिससे ब्लड टपक रहा था, मैंने 108 पर फोन कर एम्बुलेंस बुलाई, पर एम्बुलेंस वालों ने कहा मैडम आपको इनके साथ चलना पड़ेगा। फिर मैं और मेरी बहन इन्हें लोक बंधु अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने इन्हें देखकर कहा कि इनको कैंसर है, इसीलिए उन्होंने इन्हें केजीएमयू के लिए रिफर कर दिया।

एडवोकेट ज्योति राजपूत

मैंने फिर से 108 पर फोन किया और एम्बुलेंस से इन्हें केजीएमयू ले गयी। जहां एम्बुलेंस वालों ने हमें गेट के अंदर लाकर छोड़ दिया और कहा अब आगे का मैडम आप देखिए। मैं जब इनका रजिस्ट्रेशन पर्चा बनवाने गयी तो वहां पर्चा बनाने से इंकार कर दिया गया और कहा गया कि ये लावारिस हैं, हम इनका पर्चा ऐसे नहीं बना सकते, आप सीएमएस से बात करिए, मैं वहां गयी तो वहां के स्टाफ ने बताया कि सीएमएस जा चुके हैं, आप मेन सीएमएस और पीआरओ आफिस जाइए लावारिस पेशेंट्स से रिलेटेड मैटर वो ही देखते हैं। मैं वहां पहुंची तो वहां भी सीएमएस नहीं थे। फिर मैंने पीआरओ आफिस में पूरी बात बताई यहां तक माननीय उच्च न्यायालय का आदेश और उत्तर प्रदेश सरकार का जीओ भी दिखाया, फिर भी उन्होंने कहा कि हम कुछ भी नहीं कर सकते। आप कल इन्हें लेकर आइए हमारे यहां ओपीडी 1 बजे तक रहती है। इस लावारिस पेशेंट्स को हम नहीं ले सकते और बहुत ही अभद्रता करने लगे तब मैंने उनका विडियो बनाया तो उन्होंने मेरा फ़ोन लेकर विडियो डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा इनको सड़क से लायीं हैं सड़क पर छोड़ दीजिए……..

मैंने 1090 पर फोन किया तो उन्होंने कहा 181 महिला हेल्पलाइन पर फोन करिए वो इनके रहने तक का इंतज़ाम कर सकती हैं। 181 वालों ने 112 की पुलिस को भेजा जो अस्पताल स्टाफ के साथ हां में हां मिला रही थी वो भी कह रही थी कि हम क्या कर सकते हैं? आप लोकल थाने जाइए इन्हें लेकर। उस टाइम मेरे पास गाड़ी भी नहीं थी पेशेंट को चलने पर चक्कर आ रहे थे….. फिर बहुत रिक्वेस्ट करने पर लोकल पुलिस आती तो है वो भी अस्पताल की ही पैरवी करने….. ….

मैं सीएमएस आफिस पुनः गयी, उन्होंने मुझसे मिलने से इंकार कर दिया। उनके बाबुओं ने कहा कि आप शाताब्दी में आंकोलॉजी डिपार्टमेंट जाइए, वहां विजय सर हैं वो आपकी मदद करेंगे, वहां जाकर कह दीजिएगा कि सीएमएस के यहां से भेजा गया है यहां से फोन हो जायेगा। मैंने पुलिस से कहा कि आप लोग भी साथ चलिए तो उन्होंने कहा कि हम साथ नहीं चल सकते….

फिर मैं और पेशेंट वहां पहुंचे तो पता चला डॉक्टर विजय वहां हैं ही नहीं उनके स्टाफ आदि से पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें कोई फोन नहीं आया विदाउट रजिस्ट्रेशन हम पेशेंट को हम देखेते ही नहीं। फिर मैंने पुलिस को कॉल किया उन्होंने कहा मैडम हमारा समय केवल चालीस मिनट तक का होता है हम अब कुछ नहीं कर सकते, आप इन्हें किसी रैन-बसेरे में रखवा दीजिए। सुबह 11 से लगभग 4:30 बजे चुके थे उस पेशेंट की कोई भी मदद नहीं हो पा रही थी और वो पेशेंट भी मेरे साथ पूरे अस्पताल के चक्कर काट रही थी उसकी हालत खराब हो रही थी….।

इस प्रशासनिक सिस्टम को देखकर और उस पेशेंट की स्थिति को देखकर आंखों में आसूं आ रहें थे। ये सब देखकर लग रहा था कि कागजों पर लिखीं बातें कानून, संविधान सब इनके लिए कोई मायने नहीं रखते…….। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या करूं किससे मदद मांगू? तब मैंने अपने अधिवक्ता भाई और मित्र गौरव को फोन किया उसने कहा कि तुम चिंता मत करो हम आतें हैं। फिर वो और महेश भाइया वहां आये। महेश दद्दा ने अपने परिचित लखनऊ के एक बड़े मेडिकल अधिकारी से बात की और उन्हें जीओ और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बारे में बताया उन्होंने उनको एक अन्य अधिकारी के पास जाने को बोला। फिर हम उस अधिकारी के पास गए उन्होंने एक स्टाफ के साथ एक अन्य अधिकारी के पास भेजा, जहां मैं शुरूआत में ही गयी थी और उन्होंने मुझे मना कर दिया था तथा सीएमएस और पीआरओ आफिस जाने को कहा था, वो सब तुरंत बोले सर ने कहा है जाइए इनका लावारिस में पर्चा बनवा दीजिए और एक बाबू को भी साथ में भेजा उसने पर्चा बनवाया और तब इमरजेंसी में इनका एडमिशन हुआ, अब मुझे नहीं पता कि आगे के इनके इलाज के लिए कितना संघर्ष करना पड़ेगा। पर ये सब देखकर बहुत दुख होता है कि आखिर हमारे देश का प्रशासनिक सिस्टम इतना खराब है कि एक सामान्य व्यक्ति किसी व्यक्ति की मदद कर ही नहीं सकता। और प्रशासन के सारे अंगों का यही हाल। एक महिला की स्थिति, उसकी सुरक्षा से इन्हें कुछ नहीं लेना देना। वैसे मैं कोर्ट नहीं पहुंचीं लेकिन सहयोगियों और जुनियर्स की वजह से मेरा काम एडजेस्ट हो गया परंतु हर किसी के पास इतना समय नहीं होता कि वो किसी की मदद के लिए पूरा दिन दे। मैं सुबह 11बजे से शाम लगभग 6:30 बजे इस काम से फ्री हुई।

(युवा वकील ज्योति राजपूत उच्च न्यायालय, खंडपीठ लखनऊ में प्रैक्टिस करती हैं)

Previous Post

यूपी के दामाद मोहन यादव बनेंगे मध्य प्रदेश के सीएम

Next Post

शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, सर्वसम्मति से अमित यादव बने ब्लॉक अध्यक्ष

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, सर्वसम्मति से अमित यादव बने ब्लॉक अध्यक्ष

शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, सर्वसम्मति से अमित यादव बने ब्लॉक अध्यक्ष

Bihar

विचार: पीएम मोदी के प्रति अमित शाह और जनता के प्रति नीतीश कुमार की ईमानदारी जैसा दूसरा उदाहरण नहीं

UP politics

इंजिनियरिंग की तैयारी कर रहे देवरिया के छात्र की कोटा में पीट पीट कर हत्या

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

5 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online