वरूणा पटेल ने अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से एम.एससी (बॉटनी) में टॉप किया
अयोध्या, 19 सितंबर
अयोध्या की बेटी वरूणा पटेल को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। वरूणा पटेल ने डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से एम.एससी (बॉटनी) में टॉप किया है।

वरूणा पटेल के बड़े भाई एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता नंद किशोर पटेल कहते हैं कि वरूणा पटेल के पिता कृष्ण कुमार पटेल अयोध्या में अध्यापक हैं। वरूणा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। वरूणा पटेल की जीत से समाज एवं क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है।
यह भी पढ़िये: जाति प्रमाण पत्र के लिए बिजली बिल जमा की रसीद दिखाना जरूरी
यह भी पढ़िये: मोम लगे मिलावटी सेब का शिकार हुए केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान