बुलंदशहर के 101 साल के किसान स्वर्ण सिंह farmer Swarna Singh भी गाजीपुर बॉर्डर Ghazipur Border पर 7 महीने से दे रहे हैं धरना
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
कृषि कानूनों को लेकर मानसून सत्र से पहले विपक्ष Opposition parties की सभी पार्टियों को संयुक्त किसान मोर्चा Sanyukta Kisan Morcha चेतावनी पत्र warning letter भेजेगा। इस पत्र के जरिए सभी विपक्षी पार्टियों को मानसून सत्र Mansoon Session के दौरान किसानों के मुद्दों को संसद में प्रमुखता से उठाने के लिए दबाव डाला जाएगा। रविवार को सिंघू बॉर्डर पर आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में यह फैसला लिया गया।
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ.दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा कक्का जी, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि चेतावनी पत्र के अलावा 22 जुलाई से प्रति किसान संगठन 5 सदस्य और प्रतिदिन कम से कम 200 प्रदर्शनकारी संसद के बाहर हर दिन मानसून सत्र की समाप्ति तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
पढ़ते रहिए www.up80.online 2 साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं ने बड़ौदा हाउस के बाहर धरना दिया
कृषि कानूनों के निरस्त्रीकरण से कम कुछ नहीं:
किसान संगठनों का साफ-साफ कहना है कि नए कृषि कानूनों से एकमात्र कॉरपारेट्स का ही लाभ होगा। यह किसानों के खिलाफ है। अत: किसानों पर इस तरह का कानून न थोपा जाए। यह सब अस्वीकार्य है और इसलिए किसान इन्हें निरस्त कराने पर अडिग हैं।
पीलीभीत से ट्रैक्टर काफिला निकाला जाएगा:
किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बड़ा ट्रैक्टर काफिला निकाला जाएगा। इसके अलावा आंदोलन को ट्रेड यूनियन, छात्र, वकील व अन्य कार्यकर्ता भी समर्थन दे रहे हैं।
धरना में 101 साल का किसान भी शामिल:
गाजीपुर बॉर्डर Ghazipur border पर किसानों के धरना में बुलंदशहर के मदनपुर गांव के 101 साल के स्वर्ण सिंह farmer Swarna Singh भी पिछले 7 महीने से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह Flying Sikh Milkha Singh की स्मृति में किसान मजदूर मैराथन दौड़ा का आयोजन किया गया।
पढ़ते रहिए www.up80.online किसानों का ऐलान- भाजपा-जजपा समर्थकों के घर बच्चों की नहीं करेंगे शादी
पढ़ते रहिए www.up80.online भगत सिंह ने कहा था- देश वास्तव में तब आजाद होगा, जब किसान-मजदूर का शोषण बंद होगा













