• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, March 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पीएम मोदी को छोड़ आजमगढ़ व वाराणसी मंडल की सभी सीटों पर भाजपा का सुपड़ा साफ

ओमप्रकाश राजभर व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र को भी हार का स्वाद चखना पड़ा

up80.online by up80.online
June 5, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
सलेमपुर

नवनिर्वाचित सांसद रमाशंकर राजभर, सलेमपुर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी आजमगढ़ मंडल के लोगों ने भाजपा को आईना दिखाया है। आजमगढ़ मंडल की सभी पांचों सीटों पर भाजपा को करारी हार मिली है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मंडल की पांच सीटों में से मात्र मोदी अपनी सीट ही बचा पाए हैं। शेष सीटों पर साइकिल सरपट दौड़ी।

अयोध्या से मात्र 127 किमी की दूरी पर स्थित आजमगढ़ मंडल में लोकसभा की पांच सीटें आती हैं। इनमें आजमगढ़,  लालगंज, घोसी, सलेमपुर और बलिया जैसी चर्चित सीट आती हैं। लेकिन इन सभी सीटों पर भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया है। इनके अलावा वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाली गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर और मड़िहान में भी कमल मुरझा गया है। वाराणसी मंडल की एकमात्र वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज डेढ़ लाख वोटों से जीत हासिल की है। ये सभी सीटें भाजपा अथवा सहयोगी दलों के दिग्गजों की प्रतिष्ठा से जुड़ी थी, बावजूद इसके भाजपा कमाल नहीं दिखा सकी।

आजमगढ़ मंडल:

आजमगढ़ मंडल की लालगंज सीट से सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने भाजपा की नीलम सोनकर को, आजमगढ़ सीट से सपा के धर्मेंद्र यादव ने दिनेश लाल यादव निरहुआ, घोसी में सपा के राजीव राय ने सुभासपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर को हराया है। खास बात यह है कि घोसी सीट कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की प्रतिष्ठा से भी जुड़ी थी, बावजूद इसके यहां पर छड़ी कमाल नहीं दिखा सकी।

उधर, बलिया की सलेमपुर सीट पर सपा के रमाशंकर राजभर ने भाजपा के निवर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को हराया है। बलिया सदर लोकसभा सीट पर सपा के सनातन पांडेय से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर के विजय रथ को रोक दिया है।

वाराणसी मंडल:

वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाली गाजीपुर सीट पर दिवंगत बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई एवं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के बेहद करीबी परमेश्वर राय को हराकर एक बार फिर गाजीपुर से सांसद निर्वाचित हुए हैं।

गाजीपुर से सीट चंदौली सीट से मोदी कैबिनेट के मंत्री डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय को भी हार का स्वाद चखना पड़ा है। उन्हें सपा के वीरेंद्र सिंह ने हराया है। खास बात यह है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पैतृक जिला भी चंदौली है।

इसके अलावा जौनपुर में सपा के बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह को हराया है। मछली शहर सीट पर सपा की प्रिय सरोज ने जीत दर्ज की है।

वाराणसी सीट से पीएम मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को महज डेढ़ लाख वोटों से हराया है।

Previous Post

अयोध्या में ही हार गई बीजेपी, सपा के दलित प्रत्याशी अवधेश प्रसाद जीते

Next Post

मोदी कैबिनेट के सात और योगी कैबिनेट के दो मंत्रियों को मिली शिकस्त

up80.online

up80.online

Related Posts

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar
देश

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
Next Post
India alliance

मोदी कैबिनेट के सात और योगी कैबिनेट के दो मंत्रियों को मिली शिकस्त

OBC

किंग मेकर की भूमिका में आते ही जदयू ने 'अग्निवीर' योजना का विरोध किया

बलिया की बेटी ने मेडिकल परीक्षा ‘नीट’ पास की, बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत

बलिया की बेटी ने मेडिकल परीक्षा 'नीट' पास की, बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

20 hours ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

2 days ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Trending

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

by up80.online
March 6, 2026
0

छह उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग का चला हंटर यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए...

समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online