कभी अमर सिंह से अनबन की वजह से समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया था
लखनऊ, 6 अक्टूबर
आजमगढ़ से पूर्व बाहुबली सांसद रामाकांत यादव ने घर वापसी करते हुए रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में रमाकांत यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रमाकांत यादव इससे पहले जनता दल (यू), बसपा, भाजपा और कांग्रेस की सवारी कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में रमाकांत यादव ने भदोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जबकि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इन्होंने सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आजमगढ़ में कड़ी टक्कर दी थी।
यह भी पढ़िये: 7 राज्यों में लागू नहीं, 12 राज्यों में 27 परसेंट से कम मिल रहा है ओबीसी आरक्षण

यह भी पढ़िये: बाढ़ पीड़ित को पप्पू यादव ने टी-शर्ट उतार कर दे दिया
रमाकांत यादव आजमगढ़ की फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और आजमगढ़ संसदीय सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं। इन्होंने आजमगढ़ से जीत हासिल कर भाजपा का खाता खोला था। इनके पुत्र अरुण यादव फिलहाल भाजपा से विधायक हैं।