अनूप चंद्र पांडेय, आरके तिवारी के बाद दुर्गा शंकर मिश्र को मिली प्रदेश की कमान, पूर्वांचल के ब्राह्मण वर्ग को संदेश देने की रणनीति
Durga Shankar Mishra became the new Chief Secretary of UP.
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण वर्ग को साधने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर मुख्य सचिव के महत्वपूर्ण पद पर ब्राह्मण चेहरा को नियुक्त किया है। पूर्वांचल के मऊ जनपद के मधुबन निवासी दुर्गा शंकर मिश्र Durga Shankar Mishra को उत्तर प्रदेश Uttar Pradeshका नया मुख्य सचिव Chief Secretaryबनाया गया है। वह गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे। फिलहाल वह केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के सचिव हैं एवं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के चेयरमैन हैं।
दुर्गा शंकर मिश्र 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति वर्तमान मुख्य सचिव आरके तिवारी के स्थान पर की गई है। आरके तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। हालांकि वह 2 दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिलेगा। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अनूप चंद्र पांडेय, आरके तिवारी के बाद दुर्गा शंकर मिश्र:
ब्राह्मण वर्ग को साधने के लिए प्रदेश की सबसे पॉवरफुल अधिकारी की कुर्सी दुर्गा शंकर मिश्र को दी गई है। इनसे पहले के दो मुख्य सचिव (आरके तिवारी, अनूप चंद्र पांडेय) भी ब्राह्मण वर्ग से थे।
बता दें कि एक सप्ताह पहले पूर्वांचल के कद्दावर ब्राह्मण नेता हरिशंकर तिवारी के दोनों पुत्र एवं भांजा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। हरिशंकर तिवारी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच छत्तीस का आंकड़ा है, यह जगजाहिर है। चूंकि हरिशंकर तिवारी गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से चुनाव लड़ते हैं और दुर्गा शंकर मिश्र मऊ जनपद के मधुबन के रहने वाले हैं। मऊ और गोरखपुर जनपद एक-दूसरे से सटे हुए हैं। ऐसे में दुर्गा शंकर मिश्र की नियुक्ति से पूर्वांचल विशेषकर गोरखपुर मंडल के ब्राह्मण वर्ग को साधने में मदद मिलेगी।