• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, February 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

up80.online by up80.online
February 20, 2026
in यूपी
0
Ballia

डीएम मंगला सिंह ने बेल्थरा रोड तहसील का किया औचक निरीक्षण

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

डीएम ने बेल्थरा रोड तहसील का किया औचक निरीक्षण

यूपी80 न्यूज, बलिया

“काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय है।” बेल्थरारोड तहसील का औचक निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को यह सख्त निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने समय पालन और अभिलेख व्यवस्था के साथ ही बंद पड़ी पुरानी फाइलें खोलने का भी निर्देश दिया।

67 पुरानी फाइलें बनीं चिंता का कारण

तहसीलदार कक्ष में धारा 34 की 67 फाइलें लंबित मिलीं, जिनमें कई पांच वर्ष से अधिक पुरानी थीं। डीएम ने तत्काल निस्तारण के निर्देश देते हुए साफ कहा कि पुराने मामलों को लटकाकर रखना अब स्वीकार्य नहीं होगा। धारा 145 व 133 से संबंधित फौजदारी मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।

फार्मा रजिस्ट्री पर ‘डेडलाइन’

लेखपालों के साथ समीक्षा बैठक में कई ब्लॉकों में फार्मा रजिस्ट्री लंबित पाई गईं। डीएम ने 15 मार्च तक सभी लंबित प्रविष्टियां पूरी करने की अंतिम समयसीमा तय कर दी। वरासत के मामलों में ढिलाई पर भी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को चेतावनी दी गई।

राजस्व कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

खतौनी नकल की प्रगति की समीक्षा में 281 नकल जारी होने की जानकारी दी गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित 15 रुपये से अधिक शुल्क किसी भी हाल में न लिया जाए और प्राप्त धनराशि का दैनिक लेखा-जोखा अपडेट रहे।

कर्मचारियों की उपस्थिति पर सख्त रुख

कार्यालय समय को लेकर मिली शिकायतों पर डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। देरी या समयपूर्व प्रस्थान की स्थिति में वेतन रोकने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अभिलेखागार की अव्यवस्था पर नोटिस

रिकॉर्ड रूम में फाइलों के बेतरतीब रख-रखाव पर नाराजगी जताते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो रविन्द्र कुमार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मतदाता फार्म-6 और वोटर लिस्ट की स्थिति सुधारने के लिए भी तत्काल कदम उठाने को कहा गया।

आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, खराब लैपटॉप कंडम करने, आवश्यक फर्नीचर की मांग भेजने, बंद शौचालय को चालू कराने और पुराने जनरेटर की नीलामी के निर्देश दिए गए। तहसील परिसर में स्थित पशु चिकित्सा विभाग की जमीन को खाली कर अन्यत्र स्थानांतरित करने पर भी विचार किया गया।

बेल्थरा रोड
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
बेल्थरा रोड
न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी, बेल्थरा रोड
रामरती अस्पताल
एडवांस 3D – लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, रामरती अस्पताल, बड़हलगंज
Previous Post

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

up80.online

up80.online

Related Posts

सपा
बड़ी खबर

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Indian Train
यूपी

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

February 18, 2026
चोरी
यूपी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

February 16, 2026

Recommended

चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

3 days ago
सपा

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

4 days ago
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

2 days ago
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

Trending

Ballia
यूपी

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

by up80.online
February 20, 2026
0

डीएम ने बेल्थरा रोड तहसील का किया औचक निरीक्षण यूपी80 न्यूज, बलिया “काम समय से और पारदर्शी...

सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

February 18, 2026
चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

February 16, 2026
सपा

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

February 15, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online