बलिया, मऊ व आसपास के जिलों के गणमान्य लोग भी पहुंचे लखनऊ
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
बलिया जनपद के बेल्थरा रोड के वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल जी के भतीजे मयंक जायसवाल के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति देखी गई।

लखनऊ के इंदिरा नगर में आयोजित इस वैवाहिक कार्यक्रम में न्यायिक सेवा से जुड़े गणमान्य लोगों के साथ ही शासन, सत्ता, पत्रकारिता और चिकित्सा जगत के कई सम्मानित व्यक्तियों ने पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

मयंक को आशीर्वाद देने जहां न्यायिक सेवा से जुड़े जज भाई पहुंचे, वहीं पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दैनिक भास्कर के पूर्व एवं वर्तमान नामी पत्रकारों की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों ने भी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के स्नेह व आशीर्वाद से पूरा समारोह पारिवारिक आत्मीयता और सौहार्द से सराबोर रहा। सभी ने मयंक जायसवाल के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
वैवाहिक कार्यक्रम में खीरी के जज प्रवीण सिंह व नवीन यादव भास्कर, बेल्थरा रोड के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, नितिन कुमार गुप्ता उप सचिव, भाजपा महिला मोर्चा चंदौली अध्यक्ष, डॉ अरविंद कुमार व डॉ अर्द्धेन्दु शेखर पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार डॉ.राजेश वर्मा, बलिराम सिंह, जल निगम के एई चेतन जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल












