• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, November 16, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

घोसी उपचुनाव: हार के बावजूद दारा सिंह चौहान व ओमप्रकाश राजभर बनेंगे मंत्री!

लोकसभा चुनाव में मोदी के रथ को आगे बढ़ाने के लिए पिछड़े समाज के इन दोनों नेताओं को मिलेगा सम्मान जनक पद

up80.online by up80.online
September 9, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
घोसी

ओमप्रकाश राजभर व दारा सिंह चौहान

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, घोसी/लखनऊ

घोसी उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बावजूद दारा सिंह चौहान Dara Singh Chauhan और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर Omprakash Rajbhar को अगले कुछ दिनों के अंदर योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। घोसी उपचुनाव में पराजय के बावजूद पिछड़ा वर्ग से आने वाले ये दोनों नेता 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी  के रथ को आगे बढ़ाने के लिए खास उपयोगी हैं।

बता दें कि दारा सिंह चौहान नोनिया चौहान बिरादरी से आते हैं और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की राजभर समाज में अच्छी पकड़ है। विधानसभा उपचुनाव में हार के बावजूद पूर्वांचल की कई लोकसभा सीटों पर ये दोनों नेता अपने समाज के वोट को कुछ हद तक ट्रांसफर करा सकते हैं।

चूंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है और इंडिया India गठबंधन के तौर पर विपक्षी एकता की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन कोई कोर-कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। लोकसभा चुनाव में हर वोट को सहेजने की खातिर दारा सिंह चौहान और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को सम्मानजनक पद मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर एवं दारा सिंह चौहान पूर्व की तरह मोल-भाव नहीं कर सकते हैं। अब शायद ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को लोकसभा चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप पर्याप्त सीटें न मिले। इसके अलावा निगम एवं बोर्ड में पार्टी के कम लोगों को समायोजित किया जाए।

भाजपा व सहयोगी दलों का नहीं चला जादू:

घोसी उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया था एवं अपने संबोधन में उन्होंने दलित-पिछड़ों को साधने के लिए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला था। उनके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के दर्जनों मंत्रियों एवं संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगी दलों निषाद पार्टी के मुखिया डॉ.संजय निषाद एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने घोसी में कई दिनों तक कैंप किया था। बावजूद इसके भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42 हजार वोटों से पराजय का स्वाद चखना पड़ा। यहां से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह Sudhakar Singh विजयी हुए हैं।

मंत्री एके शर्मा एवं दयाशंकर सिंह की रणनीति फेल:

मजे की बात यह है कि प्रदेश के कद्दावर मंत्री एके शर्मा का गृह जनपद घोसी है एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पड़ोस के जनपद बलिया से विधायक हैं। बावजूद इन मंत्रियों का जादू यहां नहीं चल पाया।

 

Previous Post

घोसी की जनता ने बड़बोलापन व दलबदलुओं को नकारा, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को दी पटखनी

Next Post

जौनपुर: औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर 89 शिक्षकों के खिलाफ हुई कार्रवाई

up80.online

up80.online

Related Posts

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident
यूपी

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली
यूपी

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
Next Post
UP politics

जौनपुर: औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर 89 शिक्षकों के खिलाफ हुई कार्रवाई

गाजीपुर

गाजीपुर: परेशान होकर सिपाही की पत्नी ने पूर्व प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या की

BJP

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- हम अति आत्मविश्वास के कारण हारे घोसी उपचुनाव

Recommended

फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

6 days ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

1 day ago
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

4 days ago
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

यूपी में 4 नवंबर से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाएंगे बीएलओ

बिहार चुनाव: बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व युवा विधायक

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

तुम मुख्यमंत्री से शिकायत करोगे, हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे!

Trending

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

by up80.online
November 14, 2025
0

एचपी सिंह अध्यक्ष व अनुपम सिंह महामंत्री निर्वाचित यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी सेवा संघ...

Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

November 10, 2025
फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

November 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

बेमौसम बारिश से फ़सल बर्बाद, मुआवजा की मांग

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online