• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

बांसडीह सीट से कौन होगा उम्मीदवार? रामगोविंद चौधरी अथवा अरविंद राजभर?

up80.online by up80.online
October 21, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Bansdih

सपा नेता रामगोविंद चौधरी व सुभासपा नेता अरविंद राजभर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सपा-सुभासपा गठबंधन के बाद बलिया में चर्चा शुरू, 2017 में नेता प्रतिपक्ष व सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर के बेटे आमने-सामने थें

अशोक जायसवाल, बलिया

समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक साथ आने की घोषणा के बाद बलिया में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। जनपदवासियों में चर्चा शुरू हो गई कि बांसडीह विधानसभा सीट आखिर किसकी झोली में जाएगी! क्या सपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी इस बार फिर बांसडीह से चुनावी दंगल में उतरेंगे या 2017 की टीस मिटाने के लिए सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर यहां से चुनाव लड़ेंगे?

बांसडीह
केतकी सिंह, भाजपा

चूंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से सुभासपा का गठबंधन था और बांसडीह सीट सुभासपा की झोली में गई थी। यहां से ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी थे। सीट सुभासपा को मिलने पर यहां से भाजपा की ओर से प्रमुख दावेदारी केतकी सिंह निर्दलीय प्रत्याशी की तौर पर चुनाव लड़ी थीं, जबकि सपा से रामगोविंद चौधरी प्रत्याशी थे।

2017 में यहां का चुनाव परिणाम भी दिलचस्प रहा। सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी 51201 वोट पाकर चुनाव जीत गए। हालांकि भाजपा की बागी उम्मीदवार केतकी सिंह मात्र 1687 वोटों से चुनाव हार गईं। उन्हें अभी भी इस हार की कसक है। हालांकि चुनाव के कुछ समय बाद केतकी सिंह फिर से भाजपा में शामिल हो गईं और इस बार भाजपा की तरफ से उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर तीसरे नंबर पर रहें और उन्हें महज 40234 वोट मिलें।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

ऐसे में सपा-सुभासपा गठबंधन की स्थिति साफ होते ही जनपद के चौक-चौराहों पर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर यहां से सपा गठबंधन किसे प्रत्याशी बनाएगी। क्या यह सीट सपा की झोली में जाएगी। अथवा 2017 में बेटे की हार की टीस को मिटाने के लिए ओमप्रकाश राजभर इस सीट पर फिर से अपना दावा करेंगे। उधर, भाजपा नेता केतकी सिंह भी अपनी पुरानी कसक को दूर करने के लिए हर हाल में यहां से चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। खैर अगले कुछ दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी।

Paswan
पूर्व विधायक एवं सपा नेता गोरख पासवान

बांसडीह सीट- 2017 का चुनाव परिणाम, एक नजर

प्रत्याशी             – पार्टी       – प्राप्त वोट

रामगोविंद चौधरी – सपा      – 51201 वोट

केतकी सिंह      – निर्दलीय   – 49514 वोट

अरविंद राजभर – भाजपा-सुभासपा-अपना दल एस गठबंधन- 40234 वोट

शिवशंकर सिंह चौहान- बसपा  –   38745 वोट

पढ़ते रहिए www.up80.online पिक्चर साफ: सपा व सुभासपा मिलकर लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, बाद में होगी सीटों की घोषणा

Previous Post

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया शुभारंभ

Next Post

महापुरुषों, संतों व क्रांतिकारियों के नाम पर हुआ यूपी के 9 नए मेडिकल कॉलेजों का नामकरण

up80.online

up80.online

Related Posts

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
Maa Vindhyavasini

महापुरुषों, संतों व क्रांतिकारियों के नाम पर हुआ यूपी के 9 नए मेडिकल कॉलेजों का नामकरण

Nishad

यूपी फतह के लिए डॉ.संजय निषाद भी निकालेंगे विजय रथ

petrol

मंत्री उपेंद्र तिवारी का बेतुका बयान: कहा-95 % लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

7 hours ago
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

2 days ago
Kanshiram

बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रसिद्ध नारे

5 years ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

by up80.online
March 20, 2026
0

पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश भाजपा के...

Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online