• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, March 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

उपचुनाव: सीएम योगी ने एक- एक सीट पर तीन- तीन मंत्रियों को दी जिम्मेदारी

सीएम आवास पर बैठक में बनी उपचुनाव की रणनीति

up80.online by up80.online
July 17, 2024
in यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा , लखनऊ

उत्तर प्रदेश में रिक्त 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई, जिसमें सरकार व संगठन के लोग शामिल हुए। बैठक में एक- एक सीट की जिम्मेदारी तीन – तीन मंत्रियों को दी गई हैं। बैठक में शामिल रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई और सभी की जिम्मेदारी तय की गई।

मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों को अपने प्रभारी क्षेत्र में जब तक चुनाव समाप्त न हो जाएं दो दिन -रात्रि विश्राम के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि हर ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ मजबूत करने पर करना है।
लोकसभा चुनाव में सांसद बने 9 विधायकों की सीटों समेत कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होना है। सपा विधायक इरफान सोलंकी के अयोग्य घोषित होने से सीसामऊ सीट रिक्त हुई है। इनके अलावा जिन 9 सीटों पर उप चुनाव होने हैं, उनमें मिल्कीपुर, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद सदर, मीरापुर, खैर, करहल और कुंदरकी शामिल हैं। मीटिंग में जिन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। उनमें क्रमशः मीरापुर विधानसभा सीट पर प्रभारी बनाये गए हैं अनिल कुमार सहयोगी सोमेंद्र तोमर व केपी मलिक, कुंदरकी में धर्मपाल सिंह और सहयोगी जेपीएस राठौर, जसवंत सिंह और गुलाब देवी, गाजियाबाद में सुनील शर्मा, बृजेश सिंह, कपिलदेव अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
खैर सुरक्षित सीट है, जिसकी जिम्मेदारी लक्ष्मीनारायण चौधरी व संदीप सिंह को मिली है। करहल का दायित्व जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और अजीत पाल सिंह पर है। सीसामऊ में सुरेश खन्ना, नितिन अग्रवाल संभालेंगे जिम्मेदारी, फूलपुर की जिम्मेदारी राकेश सचान व दयाशंकर सिंह को दी गई है।
मिल्कीपुर सुरक्षित सीट है, जिसके लिये कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मयंकेश्वर सिंह, गिरीश यादव और सतीश शर्मा को लगाया गया है।
कटेहरी विधानसभा में स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद, दयाशंकर सिंह, मझवां अनिल राजभर, आशीष पटेल, रविंद्र जायसवाल व रामकेश निषाद के जिम्मे है। लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को मिली पराजय के बाद पार्टी इस उपचुनाव में हर हाल में जीत हासिल कर संदेश देना चाहती है कि भाजपा की पकड़ मतदाताओं पर मजबूत है। इस चुनाव को विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

Previous Post

सीएम कार्यालय के अफसर विधायकों से छुआते हैं पैर: देवेन्द्र सिंह

Next Post

बेल्थरा रोड: मुहर्रम जुलूस में हिन्दू मुस्लिम एकता की झलक दिखी

up80.online

up80.online

Related Posts

gulf countries
अन्य राज्य

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh
बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026
सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
Next Post
बेल्थरा रोड: मुहर्रम जुलूस में हिन्दू मुस्लिम एकता की झलक दिखी

बेल्थरा रोड: मुहर्रम जुलूस में हिन्दू मुस्लिम एकता की झलक दिखी

रंगभेद और गैर बराबरी के विरोध का स्वर हैं नेल्सन मंडेला

रंगभेद और गैर बराबरी के विरोध का स्वर हैं नेल्सन मंडेला

Maurya

अखिलेश यादव ने कहा- "मानसून ऑफर- सौ लाओ, सरकार बनाओ"

Recommended

Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

4 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

6 days ago
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

7 days ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

14 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

Trending

gulf countries
अन्य राज्य

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

by up80.online
March 1, 2026
0

योगी सरकार का दावा- सभी श्रमिक सुरक्षित हेल्प लाइन नंबर जारी यूपी80 न्यूज, लखनऊ इजरायल Israel और...

Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online