• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, October 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बसपा सुप्रीमो मायावती की मांग-बंद हो प्री-पोल सर्वे

up80.online by up80.online
October 9, 2021
in यूपी, राजनीति
0
bsp

बसपा सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने कहा- भाजपा ने पहले मंडल आयोग और आज जातीय जनगणना का कर रही है विरोध, कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव आयोग से मांग की है कि किसी भी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले होने वाले प्री-पोल सर्वे पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो सर्वे आया था, उसके उलट चुनाव परिणाम आया और ममता बनर्जी की सरकार बन गई। बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित रैली में बसपा सुप्रीमो ने यह मांग करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखने को कहा है। बता दें कि एक दिन पहले एक टीवी चैनल ने अपने सर्वे में भाजपा को एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सत्ता में आते हुए दिखाया है। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की है।

BSP
कांशीराम स्मारक स्थल पर बसपा की रैली (Photo from twitter)

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि प्री-पोल सर्वे के जरिए सत्तारूढ़ दल के पक्ष में माहौल बनाया जाता है। रैली में आए समर्थकों को देखकर उत्साहित मायावती ने कहा कि पिछले कई महीनों में जितने प्रोग्राम कांग्रेस, बीजेपी और सपा ने किए हैं, उनके प्रोग्राम में जितनी भीड़ आई है, उससे कई गुना ज्यादा भीड़ आज बसपा के कार्यक्रम में आई है। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि विपक्षियों के हथकंडों से सावधान रहना है। उन्होंने यह भी कहा कि 2022 में सत्ता में आने पर बसपा बगैर किसी भेदभाव के योजनाओं को पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ छोटी पार्टियां अकेले या गठबंधन में रहकर केवल पर्दे के पीछे से सत्ताधारी दल भाजपा को लाभ पहुंचाने की जुगत में हैं।

Kanshiram
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की (Photo from twitter)

खुद जांच कर सकती हैं मायावती:

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ईमानदारी से आप लोग जुट जाए और कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि आपलोग ये कार्य  ईमानदारी पूर्वक नहीं करते हैं तो मैं खुद किसी भी विधानसभा में पहुंचकर निरीक्षण करूंगी।

मंडल कमिशन की सिफारिशें लागू नहीं करवाना चाहती थी बीजेपी:

मायावती ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने की वजह से भाजपा ने वीपी सिंह की सरकार गिरा दी और आज भाजपा जातीय जनगणना का विरोध कर रही है।

BSP
बसपा सुप्रीमो मायावती, साथ में विधायक उमाशंकर सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता

स्वार्थी लोगों को शामिल कर रही है सपा:

मायावती ने सपा पर इशारों-इशारों में हमला करते हुए कहा कि एक पार्टी ऐसी है जो स्वार्थी लोगों को शामिल कर अपना कुनबा बढ़ा रही है। इस तरह से बसपा को कमजोर दिखाने की कोशिश हो रही है।

कांग्रेस, भाजपा व आप पर निशाना:

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कोरोना काल में दोनों ने मजदूरों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल ने भी मजदूरों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।

Previous Post

लखीमपुर कांड के विरोध में 18 अक्टूबर को पूरे देश में रेल रोकेंगे किसान संगठन

Next Post

सीएम योगी के बयान को कांग्रेस ने बताया दलित विरोधी, प्रदेश भर के वाल्मीकि मंदिरों में की सफाई

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Valmiki temple

सीएम योगी के बयान को कांग्रेस ने बताया दलित विरोधी, प्रदेश भर के वाल्मीकि मंदिरों में की सफाई

Raju Jaiswal

राजू जायसवाल के परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा: उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने कहा- हमें मारिए, जेल में डालिए, लेकिन गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी तक हम लड़ते रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

9 hours ago
UP assembly

बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

5 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
दयाशंकर सिंह

बस में सीट पर बैठे-बैठे ही करें टिकट का ऑनलाइन भुगतान

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online