बसपा ने 6 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए, मंत्री आनंद शुक्ला के खिलाफ अंगल मिश्रा की जगह अब पूर्व विधायक सुभाष यादव लड़ेंगे
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ कुशीनगर की तमकुहीनगर सीट से संजय गुप्ता को प्रत्याशी घोषित की है। बसपा ने शुक्रवार को अमनमणि त्रिपाठी सहित 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

बसपा सुप्रीमो ने बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी एवं योगी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के खिलाफ पूर्व विधायक सुभाष यादव को उतारा है। बसपा ने 6 सीटों पर फेरबदल की है।

प्रत्याशियों की सूची:
तुलसीपुर, बलरामपुर – भुवन प्रताप सिंह
नौतनवां, महाराजगंज – अमनमणि त्रिपाठी
सिसवां, महाराजगंज – धीरेंद्र प्रताप सिंह
सहजनवा, गोरखपुर – सुधीर सिंह
खड्डा, कुशीनगर – डॉ.निसार अहमद
तमकुहीराज , कुशीनगर- संजय गुप्ता
फाजिलनगर, कुशीनगर- इलियास अंसारी
रूद्रपुर, देवरिया – सुरेश कुमार तिवारी
बैरिया, बलिया – सुभाष यादव

6 प्रत्याशी बदल दिए:
अब तुलसीपुर सीट से भुवन प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा महाराजगंज की सिसवां सीट पर श्रवण पटेल को हटाकर धीरेंद्र प्रताप सिंह, सहजनवा सीट से अंजू सिंह की जगह सुधीर सिंह, फाजिल नगर से संतोष तिवारी की जगह इलियास अंसारी, रुद्रपुर से मनीष पांउेय की जगह सुरेश तिवारी और बलिया की बैरिया सीट से अंगद मिश्रा की जगह पूर्व विधायक सुभाष यादव को टिकट दिया है।
