स्वामी प्रसाद मौर्य, मंत्री सुरेश राणा, संगीत सोम, नंद गोपाल नंदी हार के करीब
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर सफल हो गया है। प्रदेश में भाजपा बंपर बहुमत की सरकार एक बार फिर बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हालांकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बाद तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अपना दल (एस) पार्टी आ गई है। बहुजन समाज पार्टी को महज एक सीटों से संतोष करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा, अपना दल एस और निषाद पार्टी गठबंधन को 268 सीटें मिलने जा रही हैं। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी केवल 130 सीटों के साथ दूसरे पायदान पर है और अपना दल एस 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
उत्तराखंड के सीएम धामी हार गए:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हार गए हैं। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी चुनाव हार गए हैं।

पंजाब के सीएम व पूर्व सीएम की करारी हार:
पंजाब में मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई दिग्गज हार गए हैं।

यूपी में हारने वाले दिग्गज:
स्वामी प्रसाद मौर्य
सुरेश राणा
अजय कुमार लल्लू
संगीत सोम
रामवीर उपाध्याय
धर्मसिंह सैनी
सुरेश राणा
नंद गोपाल नंदी