• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, April 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

लापरवाही कहें या भ्रष्टाचार? सुन कर आप माथा पिट लेंगे, 65 हजार के बिजली बिल को बना दिया 7 करोड़

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर निलंबित हुआ बिजली कर्मचारी

up80.online by up80.online
February 5, 2025
in बड़ी खबर, यूपी
0
बिजली

बिजली

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, लखनऊ

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार किस कदर फैला हुआ है, शायद इसका अंदाजा आप सभी को नहीं होगा। यदि आप सजग व सावधान नहीं हैं तो आपकी हजार रुपए की बिल को करोड़ों रुपए में बदल दिया जाएगा। ऐसा ही एक मामला बस्ती जनपद का प्रकाश में आया है। इस मामले में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के संज्ञान में आने पर संबंधित बिजली कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

AK Sharma
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री को मंगलवार को देर रात्रि जानकारी मिली कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अंतर्गत कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड हरैया जनपद बस्ती के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हरैया के तहत् ग्राम रम सुकरौली चौधरी के विद्युत् उपभोक्ता मोलहू को विभाग द्वारा जनवरी माह का 07 करोड़ 03 लाख 21 हज़ार एक सौ उन्नीस रुपए का विद्युत् बिल दिया गया है। संबंधित विद्युत उपभोक्ता का जनवरी माह का विद्युत बिल आरडीएफ था, जिसका कुल बकाया धनराशि 65,229 रुपए थी, जिसको 17 जनवरी को उक्त उपभोक्ता का बिल हरैया उपखंड के कार्यकारी सहायक दीपक कुमार तिवारी के द्वारा संशोधित किया गया था, जिसे त्रुटि बस असेस्ड यूनिट 12174210 किलोवाट अंकित कर दिया गया, जिसको उपखंड अधिकारी द्वारा अप्रूव्ड भी कर दिया गया, जिससे उपभोक्ता का बिल 70321119 रुपए हो गया। इसके पश्चात उपभोक्ता द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद बिल को पुनः उपखंड अधिकारी द्वारा 03 फरवरी को संशोधित किया गया और संशोधित बिल 27,274 रुपए बनाकर उपभोक्ता को दिया गया।

इस मामले में कार्यकारी सहायक दीपक कुमार तिवारी के द्वारा बिल संशोधन में की गई लापरवाही को प्रथम दृष्टि दोषी पाए जाने पर एचडी पूर्वांचल शंभू कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से दोषी कार्मिक को निलंबित कर उसके ख़िलाफ़ अग्रेत्तर और अनुशासनात्मक कार्रवाई संस्तुति कर दी गई है। निलंबन उपरांत संबंधित कार्यकारी सहायक को कार्यालय मुख्य अभियंता (वि०) प्रयागराज प्रथम क्षेत्र से सम्बद्ध कर दिया गया है।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: बलिया- भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना पर बैठा भाजपा का वरिष्ठ नेता

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे कपिलवस्तु, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

Previous Post

बलिया: भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना पर बैठा भाजपा का वरिष्ठ नेता

Next Post

बलिया में ‘उल्लू तंत्र- एक प्रेम कथा’ फिल्म की शूटिंग शुरू

up80.online

up80.online

Related Posts

कुर्मी
यूपी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ
यूपी

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल
यूपी

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

April 7, 2026
Next Post
उल्लू तंत्र-एक प्रेम कथा

बलिया में ‘उल्लू तंत्र- एक प्रेम कथा’ फिल्म की शूटिंग शुरू

अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा- मिल्कीपुर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ायी गई

BJP

जिलाध्यक्ष की दौड़ में बेल्थरारोड क्षेत्र के कुछ चेहरे भी शामिल

Recommended

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

4 days ago
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

3 days ago
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

1 week ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

कुर्मी
यूपी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

by up80.online
April 9, 2026
0

यूपी80 न्यूज, लखनऊ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बैठक रामकृष्ण गेस्ट हाउस...

राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

April 7, 2026
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 3, 2026
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online