• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 25, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

नेताजी के पिटबुल डॉग ने नोच डाला वकील का प्राइवेट पार्ट, लखनऊ में चल रहा इलाज

आवारा खूंखार कुत्तों के झुंड से पुलिसकर्मी भी परेशान

up80.online by up80.online
July 23, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
नेताजी के पिटबुल डॉग ने नोच डाला वकील का प्राइवेट पार्ट, लखनऊ में चल रहा इलाज
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनूप कुमार सिंह, बाराबंकी

बाराबंकी जनपद में नेताजी के पालतू पिटबुल डॉग (Pitbull Dog) ने अधिवक्ता के प्राइवेट पार्ट को काटने का मामला प्रकाश में आया है। खून से लथपथ अधिवक्ता को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस लाइन परिसर में बीते कई महीनों से आवारा खूंखार कुत्तों के झुंड के हमले से पुलिसकर्मी घायल हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में वकील और पुलिस खूंखार कुत्तों के आतंक से खौफ में हैं। यहां दरियाबाद ब्लाक प्रमुख के पालतू पिटबुल डॉग (Pitbull Dog) ने एक अधिवक्ता के प्राइवेट पार्ट (Private Part) नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पिटबुल (Pitbull Dog) डॉग के हमले की घटना शहर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की है। यहां बीते 16 जुलाई को नगर कोतवाली क्षेत्र के ही विकास भवन के पास रहने वाले एक अधिवक्ता बीजेपी नेता स्व. सुधीर कुमार सिंह सिद्धू की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा कि वहां से लौटते समय वह आवास विकास कॉलोनी स्थित दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख आकाश पाण्डेय के आवास पर उनके पिता विवेकानन्द पाण्डेय से मुलाकात करने रुक गए। इसी दौरान अधिवक्ता को टॉयलेट लगी तो वह उठकर बाहर दीवार के पास चले गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख के पालतू पिटबुल (pitbull) ने उन पर हमला कर दिया और अधिवक्ता के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह नोच लिया। घटना के बाद खून से लथपथ अधिवक्ता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिसकर्मियों में आवारा कुत्तों का खौफ:
दूसरी ओर, बाराबंकी पुलिस लाइन में इन दिनों खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड का खौफ मंडरा रहा है। आए दिन कुत्तों का झुंड आवासीय परिसर और थाने में ड्यूटी के दौरान सिपाहियों पर हमला कर घायल कर दे रहे हैं। लाइन में रह रहे सिपाही गौरव तिवारी ने बताया कि जनवरी महीने में पुलिस लाइन परिसर में मेरे 2 साल के बेटे को 5 खूंखार आवारा कुत्ते झाड़ियों में घसीट कर बुरी तरह नोच डाला था। बेटे के शरीर पर 40 जगहों पर गहरे घाव होने से सर्जरी करानी पड़ी। आवारा कुत्तों के दांतों में इंसानी खून लगने से कुत्तों का आतंक बढ़ता गया और लगातार अकेला पा कर लोगों को नोचने लगे।

जुलाई महीने में आवासीय कॉलोनी में रहने वाले 3 से 4 लोगों को खूंखार कुत्तों का झुंड निशाना बना चुके हैं। पुलिस लाइन में एएनटीएफ थाने के उप निरीक्षक करुणेश पांडेय ने बताया कि लाइन में 10 से 12 कुत्तों के झुंड अक्सर हमला कर देते हैं। बाइक या पैदल अकेला पा कर ये खूंखार कुत्ते लोगों को काट लेते हैं। इन कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

नगर में जल्द बनेगा ABC सेंटर:
नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि बीते कुछ दिनों से नगर क्षेत्र में कुत्तों के हमलों की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसको मद्देनजर रखते हुए नगर में एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर बनाने की योजना चल रही है। प्रोजेक्ट को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। एबीसी सेंटर के साथ–साथ नगर पालिका क्षेत्र में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

पिटबुल ने किए कई खतरनाक हमले:
भारत में किसी व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट (private part) पर पिटबुल (pitbull) के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मार्च 2024 में हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाइवे 44 पर स्थित कुंडली पार्कर रेजीडेंसी की लिफ्ट में पूनम नाम की महिला के पालतू पिटबुल ने सुदर्शन नाम के व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में 12 जुलाई 2022 को 80 साल की बुजुर्ग महिला सुशीला त्रिपाठी पर उनके पालतू पिटबुल डॉग ने नोच कर मार डाला था। जांच में सामने आया था कि पिटबुल डॉग अपनी मालकिन को तकरीबन डेढ़ घंटे तक नोचता रहा था।

23 विदेशी नस्ल के कुत्तों पर लगाया प्रतिबंध:
पिछले कुछ वर्षों में, भारत में कुत्तों द्वारा हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन घटनाओं में कुत्तों ने अपने मालिकों या अन्य लोगों को काट लिया। यहां तक कि कुत्तों के हमले में कई छोटे बच्चों की मौत भी हुई है या वे बुरी तरह घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी कुत्तों के हमले की घटना की वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं।

इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को पिटबुल, रॉटविलर, टेरियर, वोल्फ डॉग और मास्टिफ्स जैसे 23 विदेशी नस्ल के कुत्तों को पालने, प्रजनन और बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया जा चुका है। बता दें कि भारत में प्रतिबंध के बावजूद रसूखदार लोग पिटबुल (Pitbull) पाल रहे हैं।

Previous Post

डीएम से लेकर सीएम जनता दरबार तक लगाई गुहार, फिर भी नहीं मिल रहा इंसाफ

Next Post

आम बजट: फिर बदल गया टैक्स स्लैब, तीन लाख तक कोई टैक्स नहीं

up80.online

up80.online

Related Posts

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Next Post
Small Savings scheme

आम बजट: फिर बदल गया टैक्स स्लैब, तीन लाख तक कोई टैक्स नहीं

UP politics

योगी सरकार ने किया कई आईएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के प्रयास से दुबई में फंसे मऊ व कानपुर के नागरिक शीघ्र आयेंगे स्वदेश

Recommended

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

2 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

1 day ago
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

5 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

Trending

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

by up80.online
February 24, 2026
0

पहले दिन ही 20 हजार करोड़ के एमओयू साइन केके वर्मा, लखनऊ/सिंगापुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व...

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online