परिवहन मंत्री के भाई पहुँचे आकाश पटेल के आवास पर, व्यक्त की शोक संवेदना
यूपी 80 न्यूज़, बलिया
अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव आकाश पटेल के पिताजी समाजसेवी मुन्ना पटेल का 20 फरवरी को निधन हो गया. वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे.

आकाश पटेल के पिताजी के निधन पर उनके आवास पर जनपद के प्रबुद्ध लोगों का तांता लगा हुआ है. प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने उनके आवास पर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया.












