आजमगढ़ की मेधा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी: डॉ.एचएन पटेल
यूपी80 न्यूज, आमजगढ़
“देश और समाज का सही मायने में तभी पूर्णरूप से विकास होगा, जब हमारी माताएं-बहनें भी मुख्य धारा से जुड़े। आज हर क्षेत्र में महिलाएं उन्नति की नई इबारत लिख रही हैं। चाहे खेल हो या मीडिया अथवा राजनीति या फिल्मी दुनिया, हर क्षेत्र में महिलाएं सफलता की नई कीर्तिमान रच रही हैं।“
समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं पूर्वांचल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.एचएन पटेल ने आजमगढ़ के लाटघाट कबड्डी ग्राउंड में महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान यह विचार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि आजमगढ़ की महिला खिलाड़ियों की मेधा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए हर संभव मदद की कोशिश की जाएगी।

डॉ.एचएन पटेल ने इन खिलाड़ियों को ट्रैकशूट देकर सम्मानित किया। इसमें राष्ट्रीय खिलाड़ी डिंपल यादव, अंशु यादव और इंटर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन से खेल रही राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी दीपमाला पटेल भी शामिल थीं। नेशनल 31वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेलकर आईं दो महिला खिलाड़ियों का यहां पर स्वागत भी किया गया। ये दोनों खिलाड़ी यहीं की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। इस अवसर पर डॉ.एचएन पटेल के साथ रविंद्र यादव, परशुराम यादव, दिनेश यादव, सरवन यादव, राजेश यादव, कमलेश इत्यादि उपस्थित रहे।
