• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, November 17, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

राज्य स्तरीय पार्टी बनी अपना दल (सोनेलाल), चुनाव आयोग ने दी मान्यता

up80.online by up80.online
August 4, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Apna Dal (S)

अपना दल एस

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बहुजन संतों को नमन करते हुए कहा- करोड़ों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के त्याग, संघर्ष व बलिदान का प्रतिफल है

लखनऊ, 4 अगस्त

अपना दल (सोनेलाल) Apna Dal (S) के लिए आज गुरुवार का दिन ऐतिहासिक है। आज अपना दल (एस) को उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनैतिक पार्टी State level Party के तौर पर चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री  अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने इस उपलब्धि को उन करोड़ों कार्यकर्ताओं एवं प्रशंसकों व शुभचिंतकों की मेहनत का प्रतिफल बताया है, जिन्होंने पार्टी के विकास के लिए त्याग, संघर्ष व बलिदान दिया।

Parinirvan Diwas
Anupriya Patel, President, apna Dal (S)

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए भगवान बुद्ध के आशीर्वाद, आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज व महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रेरणा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव आंबेडकर व अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल जी के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के समग्र विकास के लिए किए गए संघर्षों का सुखद परिणाम बताया है।

Varanasi
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, अपना दल एस

पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल Ashish Patel ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी के संघर्ष एवं हमारी नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। इस उपलब्धि के लिए मैं अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त करता हूं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल Rajkumar Pal ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बहुजन संतों के आशीर्वाद व करोड़ों कार्यकर्ताओं के पसीना का प्रतिफल है।

अपना दल एस
अपना दल (एस) को मिली राज्यस्तरीय मान्यता

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल Rajesh Patel ने कहा कि आज अपना दल एस को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय पार्टी के तौर पर मान्यता दे दिया है। यह अत्यंत हर्ष का विषय है। पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी ने 25 साल पहले जिस पौधे को रोपा था, आज उनके त्याग व बलिदान एवं हमारी नेता श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के कुशल नेतृत्व में अपना दल (एस) एक बड़ा आकार ले लिया है।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

अपना दल (एस) को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव Rajesh Srivastav ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं उनके त्याग व परिश्रम को सलाम किया।

अपना दल (एस) के 2 सांसद व 12 विधायक व एक एमएलसी:

फिलहाल अपना दल (एस) के 2 सांसद, 12 विधायक एवं एक एमएलसी हैं। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी स्वयं मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और केंद्र की एनडीए सरकार में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री हैं। इनके अलावा राबर्ट्सगंज से पकौड़ी लाल कोल सांसद हैं। इनके अलावा पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल विधान परिषद सदस्य हैं। 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के 12 विधायक निर्वाचित हुए हैं।

Pal
अपना दल एस कार्यालय में खुशियां मनाते हुए

पार्टी कार्यालय पर मनाई गई खुशी:

लखनऊ के 1 ए, मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी के कैम्प कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई एवं एक-दूसरे को बधाइयां दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजबली सिंह, गिरजेश पटेल व विनोद गंगवार, विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, जिलाध्यक्ष विधि मंच अभिनेष वर्मा, एडवोकेट कपिल देव वर्मा, एडवोकेट नीतू पटेल, राज्य विधिक अधिकारी बनवारी लाल वर्मा, एडवोकेट आरती सिंह, रामाश्रय सिंह पटेल, राम बहादुर पाल, अतुल पटेल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Previous Post

यूपीएसएसएससी: मुख्य सेविका की 2693 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Next Post

समारोह में किसानों की नहीं जुटी भीड़, कृषि अधिकारी पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति

up80.online

up80.online

Related Posts

राजनाथ सिंह
बड़ी खबर

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

November 17, 2025
चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident
यूपी

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
Next Post
निरंजन ज्योति

समारोह में किसानों की नहीं जुटी भीड़, कृषि अधिकारी पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति

तिरंगा

  सपा कार्यकर्ता 9 अगस्त से 15 अगस्त तक फहराएंगे हर घर तिरंगा

Samajwadi Party

राजपाल कश्यप के नेतृत्व में सपा ने चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

3 days ago
फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

1 week ago
राजनाथ सिंह

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

17 hours ago
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गांव से पढ़ाई शुरू करने वाले जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें चीफ जस्टिस

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

यूपी में 4 नवंबर से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाएंगे बीएलओ

बिहार चुनाव: बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व युवा विधायक

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Trending

राजनाथ सिंह
बड़ी खबर

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

by up80.online
November 17, 2025
0

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने रक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन यूपी80 न्यूज, लखनऊ “उत्तर प्रदेश विधान परिषद...

चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

November 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online