• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

झांसी से नेपाल की सीमा तक पहुंचा अपना दल एस का विजय पताका, प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी

up80.online by up80.online
March 21, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति
0
Apna Dal (S)

अपना दल एस का चुनाव चिन्ह्- कप-प्लेट

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनुप्रिया पटेल ने सभी विधायकों को बगैर किसी भेदभाव के जनता की सेवा करने एवं विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहने का दिया निर्देश

लखनऊ, 11 मार्च

अपना दल एस का विजय पताका उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से लेकर नेपाल की सीमा पर स्थित बहराइच तक पहुंच गया है। पार्टी ने 17 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की है। अपना दल (एस) Apna Dal S प्रदेश में भाजपा BJP और समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के बाद प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। अपना दल एस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने कहा कि ये हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और खून-पसीना बहाने का नतीजा है कि आज 27 साल बाद हमारी पार्टी प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। उन्होंने इस सफलता के लिए पार्टी के करोड़ों समर्थकों को समर्पित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

2022
प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी अपना दल एस

इस अवसर पर अनुप्रिया पटेल ने नवनिर्वाचित विधायकों को अपने संसदीय अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वे अपने वक्तव्य व व्यवहार से विधानसभा के सदन में पार्टी का नाम एवं पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखें। उन्होंने सभी विधायकों को बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा करने एवं अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विधायकों से एकजुटता दिखाते हुए सदन में गरीब, आदिवासी, दलित, किसान व पिछड़ों की समस्याओं को मजबूती से रखने को कहा। उन्होंने कहा कि विधायक की सक्रियता पूरे पांच साल तक सदन में दिखनी चाहिए, तभी उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य होंगे।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि सभी निर्वाचित विधायक अपने-अपने जनपदों में पार्टी के कार्यकत्र्ताओं का सम्मान करें। उन्होंने विधायक एवं कार्यकर्ताओं से एक-दूसरे से बेहतर तालमेल रखते हुए सामंजस्य बनाकर क्षेत्र  के विकास एवं संगठन के विस्तार पर कार्य करने की सीख दी।

2022
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी का स्ट्राइक रेट सदैव अन्य पार्टियों की अपेक्षा काफी बेहतर रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हमने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। 2017 में 11 में 9 विधायक चुने गए और अपना दल एस के नौ रत्न के तौर पर विधानसभा की शोभा बढ़ाए। इसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हमने अपनी दोनों सीटों पर फतह हासिल की और आज हमने प्रदेश की 17 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने का आह्वान किया।

शिवाजी इंटर कॉलेज
शिवाजी इंटर कॉलेज, कानपुर

पार्टी की सभी कमेटियां भंग:

इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की सभी कमेटियों को भंग करने की घोषणा की। नई कमेटी के गठन की घोषणा अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक की जाएगी।

2022
प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी अपना दल एस

ये पदाधिकारीगण थे उपस्थित:

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान विधायक राजकुमार पाल, निवनिर्वाचित विधायक रामनिवास वर्मा, निवर्तमान कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी,  युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल, विधायक डॉ.रश्मि आर्य, विधायक डॉ.सुरभि, विधायक सरोज कुरील, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक डॉ.सुनील पटेल, विधायक विनय वर्मा, विधायक डॉ.आरके पटेल, विधायक डॉ.वाचस्पति उपस्थित थे।

इनके अलावा राष्ट्रीय महासचिव जवाहर पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल, अवध नरेश वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरबी सिंह, राष्ट्रीय सचिव तेजबली सिंह, इंजी.केके पटेल, अर्चना पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुन्नर प्रजापति, बुंदेलखंड के प्रभारी कालिका प्रसाद, अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अहमद मंसूरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरजेश पटेल व विनोद गंगवार, विधि मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, निवर्तमान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा पटेल व रामलखन पटेल, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष अलका पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, शिल्पी द्विवेदी, वर्षा सचान, शिखा सिंह, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल उर्फ पोनू पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous Post

जनता जनार्दन: डॉ.सोनेलाल पटेल की बड़ी बेटी ने केशव प्रसाद मौर्य को दी पटखनी, योगी के 11 मंत्री हारे

Next Post

बलिया ने अपने बागी तेवर को बरकरार रखा, उमाशंकर सिंह को जिताकर बसपा की लाज रखी

up80.online

up80.online

Related Posts

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Next Post
BSP

बलिया ने अपने बागी तेवर को बरकरार रखा, उमाशंकर सिंह को जिताकर बसपा की लाज रखी

Banda

महज 5 लाख वोटों की कमी से अखिलेश यादव को नहीं मिली सीएम की कुर्सी

yogi

पीएम मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ, नई कैबिनेट गठन की चर्चा तेज, ये हो सकते हैं शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

4 days ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

1 day ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

5 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

6 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

by up80.online
February 3, 2026
0

पूर्व नौ सैनिक की बेटियों ने मेडिकल फिल्ड में गाड़ा सफलता का झंडा  यूपी80 न्यूज, बलिया पंख...

Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online