• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, March 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा- 2024 के लक्ष्य को फतह करने के लिए 24 घंटे करें काम

up80.online by up80.online
June 2, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Anupriya Patel

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सपा, बसपा, जदयू सहित विभिन्न पार्टियों के कई दर्जन नेता अपने समर्थकों के साथ अपना दल (एस) Apna Dal (S) की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ, 2 जून

“उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 फतह करने के बाद अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब हमें 2024 Loksabha Election 2024 के लक्ष्य को फतह करना है। इसके लिए हम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 24 घंटे मेहनत करनी है। पार्टी की नीतियों एवं विचारों से प्रदेश की आम जनता को बताने की जरूरत है। तभी हम बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।“ यह विचार अपना दल (एस) Apna Dal (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने गुरुवार, 2 जून को लखनऊ के 1ए, मॉल एवेन्यू स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि अगले महीने 2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल Dr Sonelal Patel जी की भव्य जयंती मनाई जाएगी।

Anupriya Patel
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, लखनऊ

इस मौके पर सपा, बसपा, पीस पार्टी जैसे विभिन्न दलों से अपना दल एस में शामिल हुए नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी हित में ही प्रत्येक कार्यकर्ता का हित है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अभी से 2024 के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाए।

इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल Cabinet minister Ashish Patel ने संगठन की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आपलोगों की बदौलत आज अपना दल एस प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। आपकी बदौलत ही आज में उत्तर प्रदेश सरकार का हिस्सा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा।

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल Rajkumar Pal ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है पार्टी आज प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश विधान सभा में संख्या के लिहाज से भाजपा व सपा के बाद अपना दल एस ही है। इसे अभी बहुत आगे ले जाना है।

इस मौके पर विधायक दल के नेता रामनिवास वर्मा, पूर्व कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक विनय वर्मा, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा व रामलखन पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

सलाहकार समिति का गठन:

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि इस मौके पर पार्टी की तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय सलाहकार समिति की घोषणा की गई। इस समिति में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जवाहर लाल पटेल एवं राजेंद्र प्रसाद पाल व वरिष्ठ नेता रामप्रकट पटेल शामिल हैं।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

अन्य दलों के कई दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की:

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेता :

ज्योति यादव- ब्लॉक प्रमुख , धनूपुर, सपा-प्रयागराज

शत्रुहन वर्मा- पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, बसपा – अयोध्या

मेराजुद्दीन  (मक्खन)- बीडीसी, सपा –नैनी, प्रयागराज

मंगलेश मिश्रा – सामाजिक कार्यकर्ता – गोमती नगर, लखनऊ

विश्वनाथ वर्मा – जिलाध्यक्ष, युवा मंच, पीस पार्टी – बाराबंकी

सुरेश चंद्र गौतम – पूर्व जिलाध्यक्ष, बसपा – बाराबंकी

ग्रोफार्म
ग्रोफार्म किसान सेवा केंद्र

मो.शमीम खान – जिला सचिव, सपा-कानपुर

सुमेंद्र पोरवाल – पूर्व जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी- औरैया

नसीम अहमद कुरैशी- सामाजिक कार्यकर्ता- मीरजापुर

जितेंद्र कुमार रैकवार – सपा – झांसी

देवपाल – सपा – झांसी

राजपाल सिंह – सपा – झांसी

रविंद्र कुमार पटेल – सपा – झांसी

रमाकांत कुशवाहा – सपा – झांसी

प्रदीप कश्यप – सपा – कासगंज

सत्यदेव कश्यप – सपा – कासगंज

राहुल कश्यप – सपा – कासगंज

मंजू पटेल   – सपा – प्रयागराज

Previous Post

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित, अब 24 जुलाई को होगा एक्जाम

Next Post

पीएम मोदी ने यूपी इंवेस्टर्स समिट @3.0 का किया उद्घाटन, अडाणी ने 70 हजार करोड़ व बिड़ला ने 40 हजार करोड़ निवेश की घोषणा की

up80.online

up80.online

Related Posts

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने यूपी इंवेस्टर्स समिट @3.0 का किया उद्घाटन, अडाणी ने 70 हजार करोड़ व बिड़ला ने 40 हजार करोड़ निवेश की घोषणा की

BJP

यूपी में भाजपा के आठ व सपा समर्थित तीन प्रत्याशी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

Uttar Pradesh

डिम्पल यादव नहीं, बल्कि आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा ने दलित चेहरा सुशील आनंद को उतारा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

3 days ago
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

5 days ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

2 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

by up80.online
March 20, 2026
0

पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश भाजपा के...

Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online