यूपी के मुख्य सचिव रह चुके हैं पांडेय, ब्राह्मण वर्ग को संतुष्ट करने की रणनीति
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के एक और नौकरशाह को सेवानिवृत्ति के बाद महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय Retd IAS Anup Chandra Pandey को देश का चुनाव आयुक्त Election Commissioner नियुक्त किया गया है। वह 1984 बैच के यूपी कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। श्री पांडेय 31अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त हुए थे।
अनूप चंद पांडेय का 15 फरवरी 1959 में चंडीगढ़ में जन्म हुआ था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की है।
बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सीईसी सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके बाद सुशील चंद्रा को सीईसी नियुक्त हुए और राजीव कुमार निर्वाचन आयुक्त हैं। फिलहाल निर्वाचन आयुक्त का एक पद खाली था। अनूप चंद्र पांडेय की नियुक्ति को उत्तर प्रदेश में 8 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अनूप चंद्र पांडेय की नियुक्ति से ब्राह्मण वर्ग को बैलेंस करने की रणनीति बताई जा रही है।