शिक्षक समुदाय ने प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है: आशीष मिश्रा, जिलाध्यक्ष
यूपी80 न्यूज, फतेहपुर
आजादी के अमृत महोत्सव पर जनपद फतेहपुर के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी विकास खंड मुख्यालय, परिषदीय विद्यालयों सहित जनपद मुख्यालय में स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन किया गया। जिसके तहत तिरंगा यात्राएं, जागरूकता संगोष्ठी या विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गय। शासन द्वारा दिशा-निर्देशों के क्रम में इन आयोजनों को सफलतापूर्वक संचालित कराने वाले चयनित 75 शिक्षकों एवं 75 विद्यालयों को विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर जनपद स्तर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रा एवं डायट प्राचार्य नजुरुद्दीन अंसारी ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद चयनित शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिक्षकों को संबोधित करते हुए डाइट प्राचार्य ने कहा कि आप सब ने अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, सराहनीय है तथा अब निपुण भारत अभियान सफल बनाने की महती जिम्मेदारी आप पर है। जिला अध्यक्ष ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षक समुदाय ने प्रधानमंत्री जी के इस सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है और आप का दायित्व इस सम्मान समारोह के बाद और भी अधिक बढ़ जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी तेलियानी जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका नीलम भदौरिया एवं आशिया फारुकी, आदित्य पांडेय, उमेश कुमार, चंद्रप्रकाश शुक्ला, ज्ञानेश त्रिपाठी निर्मल सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।