• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 3, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अखिलेश यादव का एलान- ’80 हराओ, भाजपा हटाओ’

बलिया के दिवंगत जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव के परिजनों से मिले अखिलेश यादव

up80.online by up80.online
January 6, 2024
in यूपी, राजनीति
0
अखिलेश यादव का एलान- ’80 हराओ, भाजपा हटाओ’
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बलिया
“भाजपा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के जरिए विपक्षी दलों और नेताओं को बदनाम कर रही है।” बलिया के जिलाध्यक्ष रहे राजमंगल यादव के निधन के बाद शनिवार को उनकी तेरहवीं में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बात कही।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता भाजपा सरकार को हटाना चाहती है। समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी के साथ इंडिया गठबंधन के साथ है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा।

बलिया
अखिलेश यादव ने सपा के दिवंगत नेता राजेंद्र पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। घर-घर में नौजवान, बेरोजगार बैठा है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमा, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के सवाल पर भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि नारा देकर, गांव में वैन चलाकर और प्रधानों का बजट काट कर देश विकसित नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो गया है। गरीबों और किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य भाजपा को हराना है। समाजवादी पार्टी उसी दिशा में काम कर रही है। समाजवादी पार्टी ने 80 हराओ, भाजपा हटाओ का नारा दिया है। भाजपा सरकार हटेगी तभी किसानों, नौजवानों का सपना पूरा होगा। जातीय जनगणना होगी और सभी को सामाजिक न्याय मिल पाएगा। इससे पहले अखिलेश यादव ने आज बलिया में पार्टी जिलाध्यक्ष रहे राजमंगल यादव के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। समाजवादी पार्टी के बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का बीते दिनों राजधानी लखनऊ में हुई दुर्घटना में निधन हो गया था। श्री यादव ने कहा कि राजमंगल ने राजनीति की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। वह पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। इसके बाद श्री यादव ने पार्टी के जिला सचिव रहे राजेन्द्र पाण्डेय के आवास पर पहुंचकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी। राजमंगल यादव के साथ दुर्घटना में राजेन्द्र पाण्डेय भी घायल हो गये थे। उनका बाद में निधन हो गया था।

Previous Post

आपरेशन कायाकल्प: समीक्षा में बलिया, आजमगढ़ सहित 21 जिलों में मिली लापरवाही

Next Post

ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा का अपहरण, बेहोशी में करता रहा रेप, पुलिस ने थाने से भगाया।

up80.online

up80.online

Related Posts

OBC
यूपी

ओबीसी आयोग का महत्वपूर्ण निर्णय, स्थापित होगा पिछड़ा वर्ग शोध संस्थान

September 2, 2025
दोहरीघाट
यूपी

“हिन्दुस्तान शौर्य सम्मान 2025” से सम्मानित हुए दोहरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह

September 1, 2025
UP politics
यूपी

आजमगढ़ में स्कूल बस हादसा, 16 घायल

August 30, 2025
Next Post
ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा का अपहरण, बेहोशी में करता रहा रेप, पुलिस ने थाने से भगाया।

ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा का अपहरण, बेहोशी में करता रहा रेप, पुलिस ने थाने से भगाया।

माता पिता के निधन के बाद भी यह बेटी नहीं हुई विचलित, कड़ी मेहनत के बल पर बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

माता पिता के निधन के बाद भी यह बेटी नहीं हुई विचलित, कड़ी मेहनत के बल पर बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

एक समान शिक्षा की मांग को लेकर अनोखा अभियान

एक समान शिक्षा की मांग को लेकर अनोखा अभियान

Recommended

देवा

देवा में पेड़ से अचानक होने लगी बारिश

5 days ago
UP politics

फतेहपुर में तीन बुजुर्गो पर धारदार हथियार से हमला, केशपाल पटेल की मौत

6 days ago
दोहरीघाट

“हिन्दुस्तान शौर्य सम्मान 2025” से सम्मानित हुए दोहरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह

2 days ago
OBC

ओबीसी आयोग का महत्वपूर्ण निर्णय, स्थापित होगा पिछड़ा वर्ग शोध संस्थान

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी के 121 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस

JEE और NEET की तैयारी: सफलता की स्मार्ट रणनीति

कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर, कुर्मि क्षत्रिय सभा ने एसपी को लिखा पत्र

सलेमपुर के पास ओवरहेड तार टूटने से ट्रेनों की रफ्तार थमी

देश में बढ़ रही है गरीबों की संख्या, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जताई चिंता

 “जातिगत जनगणना से उजागर होगी देश की सच्ची तस्वीर” – अनुप्रिया पटेल

Trending

OBC
यूपी

ओबीसी आयोग का महत्वपूर्ण निर्णय, स्थापित होगा पिछड़ा वर्ग शोध संस्थान

by up80.online
September 2, 2025
0

अलग से बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग भवन, प्रतियोगी छात्रों के लिए हुआ यह फैसला यूपी80 न्यूज, लखन...

दोहरीघाट

“हिन्दुस्तान शौर्य सम्मान 2025” से सम्मानित हुए दोहरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह

September 1, 2025
UP politics

आजमगढ़ में स्कूल बस हादसा, 16 घायल

August 30, 2025
देवा

देवा में पेड़ से अचानक होने लगी बारिश

August 29, 2025
UP politics

फतेहपुर में तीन बुजुर्गो पर धारदार हथियार से हमला, केशपाल पटेल की मौत

August 27, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी आयोग का महत्वपूर्ण निर्णय, स्थापित होगा पिछड़ा वर्ग शोध संस्थान

“हिन्दुस्तान शौर्य सम्मान 2025” से सम्मानित हुए दोहरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह

आजमगढ़ में स्कूल बस हादसा, 16 घायल

देवा में पेड़ से अचानक होने लगी बारिश

फतेहपुर में तीन बुजुर्गो पर धारदार हथियार से हमला, केशपाल पटेल की मौत

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित, कुष्ठरोगी, दिव्यांगजन को प्राथमिकता के आधार पर आवास

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online