• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, March 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के किला को मजबूत करने के लिए मैनपुरी को दाव पर लगाया

आलोक शाक्य व नरेश उत्तम पटेल की जगह आजमगढ़ के दो नेता जायेंगे विधान परिषद, इनमें से एक का बेटा तीसरी बार बना है विधायक

up80.online by up80.online
March 13, 2024
in अखिलेश यादव, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
सपा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail
यूपी 80 न्यूज़, आजमगढ़/ लखनऊ
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने आजमगढ़ Azamgarh के किला को बचाने के लिए मैनपुरी को दाव पर लगा दिया है। सपा प्रमुख ने विधान परिषद के चुनाव में प्रमुख दावेदार रहे मैनपुरी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आलोक शाक्य और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह पर पूर्व मंत्री बलराम यादव Balram Yadav को प्राथमिकता दी है।
आजमगढ़
विधान परिषद के लिए नामांकन करते हुए बलराम यादव
पार्टी ने आजमगढ़ से दो नेताओं को  विधान परिषद में भेजने का फैसला किया है। आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया से पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रहे बलराम यादव और बसपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली Guddu Jamali ने विधान परिषद के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। इनके अलावा पश्चिम में अति पिछड़ों को साधने के लिए पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप Kiranpal Kashyap को भी सपा ने उतारा है। विधायकों की संख्या को देखते हुए तीनों उम्मीदवारों का जीतना तय है।
आजमगढ़
गुड्डू जमाली, सपा
लेकिन राजनीतिक गलियारों में सर्वाधिक चर्चा बलराम यादव को लेकर है। बलराम यादव की उम्र 80 साल से ज्यादा हो गई है। उनके बेटे संग्राम यादव Sangram Yadav 2022 में अतरौलिया से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। अर्थात अब विधान परिषद में बलराम यादव सपा की आवाज बुलंद करेंगे और पुत्र संग्राम यादव विधान सभा में।
चर्चा यह भी है कि आखिर अखिलेश यादव के सामने कौन सी मजबूरी थी कि उन्होंने सबसे मजबूत दावेदार रहे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल Naresh Uttam Patel और मैनपुरी Mainpuri के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य Alok Shakya की जगह पर एक ही जनपद से 2 पदाधिकारियों को विधान परिषद भेजने का फैसला लिया। जबकि बलराम यादव का पुत्र पहले से राजनीति में स्थापित हो चुका है।
सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या सपा के लिए आजमगढ़ का किला पूरी तरह से पुख्ता नहीं है। क्या पीडीए PDA (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) की परिभाषा यही है? क्या समाजवाद यही है? अब इन सभी सवालों का जवाब महज कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम से तय होगा।
Previous Post

अब गोरखपुर से प्रयागराज तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Next Post

लापरवाही: हद हो गई, बच्चे की जगह मां को लगा दिया टीका

up80.online

up80.online

Related Posts

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
UP politics

लापरवाही: हद हो गई, बच्चे की जगह मां को लगा दिया टीका

योगी सरकार की महत्वपूर्ण पहल है स्मार्ट फोन वितरण: दानिश आज़ाद अंसारी

योगी सरकार की महत्वपूर्ण पहल है स्मार्ट फोन वितरण: दानिश आज़ाद अंसारी

Barabanki: चोरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान, नकदी-जेवर के साथ मेंथा आयल भी कर रहे हैं चोरी

शादी में डांस के दौरान बराती- घराती में टकराव, 12 गिरफ्तार

Recommended

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

6 days ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

2 weeks ago
Rekha Verma

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष

4 years ago
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

by up80.online
March 20, 2026
0

पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश भाजपा के...

Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online