• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, November 16, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सहयोगियों को साधने में जुटे अखिलेश यादव, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के सम्मेलन में कहा- गोमती तट पर बनाएंगे महाराजा सुहेलदेव का स्मारक

राजभर समाज को अखिलेश यादव से ही न्याय की उम्मीद है: महेंद्र राजभर, अध्यक्ष, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी

up80.online by up80.online
November 16, 2023
in यूपी, राजनीति, सपा
0
महेंद्र राजभर

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर से गठबंधन को सहेजने में जुट गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान के सभागार में महेंद्र राजभर की पार्टी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के सम्मेलन पहुंचे और सहयोगियों को साधते हुए कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी संघर्ष की कोख से निकली है। इससे पहले महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य ने भी अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

राजभर
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा- गोमती तट पर बनाएंगे महाराजा सुहेलदेव का स्मारक

अखिलेश यादव ने कहा कि महेंद्र राजभर संघर्ष के दिनों के साथी हैं और घोसी उपचुनाव में उन्होंने ईमानदारी से साथ दिया। उन्होंने घोषणा की कि यह साथ लंबा चलेगा। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी गोमती तट पर महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बनाएगी।

इस अवसर पर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि राजभर समाज को अखिलेश यादव से ही न्याय की उम्मीद है। हम राजभर समाज के हक और सम्मान के लिए समाजवादी पीडीए के साथ मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

अखिलेश यादव #AkhileshYadav ने कहा- महेंद्र राजभर #MahendraRajbhar संघर्ष के दिनों के साथी हैं और घोसी उपचुनाव में उन्होंने ईमानदारी से साथ दिया। pic.twitter.com/j9TJDsHk1E

— up80.online (@Up80Online) November 16, 2023

महिलाओं को देंगे 3000 रुपए पेंशन:

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा महिलाओं के आरक्षण की लड़ाई लड़ेगी। महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए 1090 डायल सेवा के साथ समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन योजना, मुफ्त शिक्षा, 102, 108 एम्बूलेंस सेवा के साथ पंचायत चुनाव में 33 प्रतिशत से अधिक आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। अब समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं को 3 हजार रू0 समाजवादी पेंशन दी जाएगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि डायल 112 पुलिस सेवा की कर्मचारी बेटियों के साथ भाजपा ने अन्याय किया। हमने उनके साथ दिवाली मनाई। समाजवादी गरीबों का दुःख-दर्द समझते हैं। समाजवादी सरकार आने पर प्राथमिकता से गरीबों की मदद की जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार सांड से जान न बचा सके उससे क्या उम्मीद की जाए। समाजवादी सरकार में सांड की वजह से मौत होने पर 10 लाख रू0 की मदद पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

आरक्षण समाप्त करने की साजिश:

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब के संविधान में दी गई आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने की साजिश कर रही है। नौकरियों को प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है ताकि वहां आरक्षण नहीं लागू हो सके। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय हेतु जातीय जनगणना की मांग करती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस, जिसने इसे अपने कार्यकाल में रोका था, अब जातीय जनगणना की मांग करने लगी है। जातीय जनगणना से प्रत्येक स्तर पर आनुपातिक हिस्सेदारी तय होगी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, त्रिवेणी रामजी पूर्व विधायक, उदयवीर सिंह पूर्व एमएलसी, डॉ0 बलिराज राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, उर्मिला राजभर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Previous Post

ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर हेतु आय सीमा में हो सकती है वृद्धि, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पत्र पर केंद्र सरकार कर रही है विचार

Next Post

अनुपस्थित हुए गुरुजी तो होगी कार्रवाई, नई तकनीक से होगी निगरानी

up80.online

up80.online

Related Posts

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident
यूपी

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली
यूपी

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
Next Post
UP politics

अनुपस्थित हुए गुरुजी तो होगी कार्रवाई, नई तकनीक से होगी निगरानी

UP Police

आजमगढ़: अपराधी के साथ फोटो वायरल होने पर दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

education

बस्ते का कम होगा बोझ, पढ़ाई के घण्टे भी कम करेगी योगी सरकार

Recommended

फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

6 days ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

2 days ago
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

4 days ago
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

यूपी में 4 नवंबर से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाएंगे बीएलओ

बिहार चुनाव: बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व युवा विधायक

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

तुम मुख्यमंत्री से शिकायत करोगे, हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे!

Trending

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

by up80.online
November 14, 2025
0

एचपी सिंह अध्यक्ष व अनुपम सिंह महामंत्री निर्वाचित यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी सेवा संघ...

Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

November 10, 2025
फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

November 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

बेमौसम बारिश से फ़सल बर्बाद, मुआवजा की मांग

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online