• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, February 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

सुभासपा के मंच पर पहुंचे अखिलेश यादव; ओमप्रकाश राजभर ने कहा- यूपी का भावी सीएम लेकर आया हूं

up80.online by up80.online
October 27, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
SBSP

सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सपा-सुभासपा गठबंधन की हुई घोषणा, ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अब उत्तर प्रदेश में भाजपा का ‘खदेड़ा होबे’

भीड़ देखकर गदगद हुए सपा प्रमुख , कहा-ओमप्रकाश राजभर भाजपा के सत्ता में आने का रास्ता बंद कर दिए हैं

यूपी80 न्यूज, मऊ

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 19वें स्थापना दिवस पर मऊ में आयोजित महापंचायत में शामिल होकर उत्तर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। महापंचायत में आई भीड़ को देखकर अखिलेश यादव काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने सपा और सुभासपा गठबंधन की घोषणा की। उधर, ओमप्रकाश राजभर ने घोषणा की- “मैं उत्तर प्रदेश के 2022 का मुख्यमंत्री साथ लेकर आया हूं।“

Akhilesh Yadav
हलधरपुर में सुभासपा के कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 में ओम प्रकाश राजभर ने जिस रास्ते से भाजपा को सत्ता में लाया था, उसे अब उन्होंने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2022 में जनता के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा ने जनता को मरने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग यूपी का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पूर्वांचल के लोग इतिहास बदलते हैं। उन्होंने शानदार कार्यक्रम के लिए ओम प्रकाश राजभर को बधाई दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम बाबा साहब और डॉ राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। आज इस गठबंधन का कोई मुकाबला नहीं है।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

महंगे पेट्रोल से लोगों की मोटरसाइकिल खड़ी हो गईं:

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज का सपना दिखाया गया था, लेकिन आज महंगे पेट्रोल की वजह से लोगों की मोटरसाइकिल खड़ी हो गई है।

भाजपा ने झूठे सपने दिखाए:

अखिलेश यादव ने कहा-

“भाजपा ने कितने सपने दिखाए, न जाने क्या-क्या षडयंत्र किए, कितना झूठ बोला, बताओ झूठ बोलने वाली पार्टी कौन सी है? झूठ बोलने वालों की कोई भी साजिश अब दलित पिछड़ों के बीच में चलने वाली नहीं है।

Coaching
गुरु द्रोणाचार्य कोचिंग, लखनऊ

पर्दा लगाकर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने का आरोप:

”अभी सुनने में आया कि 9 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया गया है। मेडिकल कॉलेज के आगे पर्दा लगाकर उनका उद्घाटन कर दिया गया। जब पर्दा हटाकर देखा गया तो सबके सब मेडिकल कॉलेज खोखले थे। उन मेडिकल कॉलेज के अंदर ना डॉक्टर, ना दवाई इंतजाम, ना बेड का इंतजाम, केवल गरीबों को धोखा देने का काम कर रहे हैं।”

Hospital
रामा देवी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ

बुवाई-जुताई सब हो गई महंगी:

सपा प्रमुख ने कहा-

“बुवाई महंगी हो गई, जुताई महंगी हो गई, बीज महंगा हो गया, पेस्टिसाइड महंगे हो गए, खेती की लागत बढ़ गई। आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन महंगाई दोगुनी हो गई।”

हलधरपुर
ओमप्रकाश राजभर, हलधरपुर

“जिसके कंधे पर हल है वह ‘हलधर’

क्या हमने आपने वह तस्वीरें नहीं देखी, जब किसान अपना हक मांगने गया, अपने अधिकारों को मांगने गया तो इसी सरकार के एक मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया।”

उन्होंने कहा कि जिस खेत में किसानों ने सदियों से खेती की हो उसकी पूजा की हो, उन खेतों को छीनने की साजिश हो रही है।

भाजपा नेता अनिल राजभर ने किया पलटवार:

भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने राष्ट्रवीर सुहेलदेव महाराज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में बुलाए गए लोग सपा के पैसे से बुलाए गए थे। असली राजभर 23 तारीख को मऊ में दिखाई देगा, वहां पर आज की रैली से चार गुना ज्यादा भीड़ दिखेगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या सपा प्रमुख ने 2017 में किसी राजभर को टिकट दिया?

Previous Post

कमलापति के प्रपौत्र ललितेशपति त्रिपाठी का कांग्रेस से मोहभंग, तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे

Next Post

डॉ.सोनेलाल पटेल की बेटी अमन पटेल ने माता कृष्णा पटेल की सुरक्षा की मांग की

up80.online

up80.online

Related Posts

Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget
दिल्ली

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
Next Post
Dr.Sonelal Patel

डॉ.सोनेलाल पटेल की बेटी अमन पटेल ने माता कृष्णा पटेल की सुरक्षा की मांग की

जनवादी पार्टी

मिशन 2022: जनवादी पार्टी के खाते में जा सकती है मऊ की यह विधानसभा सीट

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी का आरोप-खाद की कमी से किसानों की मौत हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

4 days ago
बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

7 days ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

14 hours ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

Trending

Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

by up80.online
February 3, 2026
0

पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर दिया...

धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

January 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online