• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

स्कूली बच्चों को ‘रोटी- नमक’ परोसे जाने वाली खबर उजागर करने वाले पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

up80.online by up80.online
September 2, 2019
in बड़ी खबर, यूपी
0
मिड-डे-मील में रोटी-नमक

मिड डे मील में रोटी- नमक परोसी गई (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मिड-डे-मील प्रकरण:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट से राष्ट्रीय स्तर पर योगी सरकार की हुई थी किरकिरी

मिर्जापुर / लखनऊ, 2 सितंबर

मिर्जापुर के प्राइमरी स्कूल में नमक-रोटी परोसे जाने वाले पत्रकार पवन जायसवाल के खिलाफ शिक्षा विभाग ने मामला दर्ज कराया है।  हालांकि इस मामले में डीएम पहले ही दोषी टीचर और एक अधिकारी को निलंबित कर चुके थे। बावजूद इसके खंड शिक्षा अधिकारी ने घटना का खुलासा करने वाले स्थानीय पत्रकार पवन जायसवाल सहित 3 लोगों के खिलाफ साजिशपूर्वक वीडियो बनाने और अन्य धाराओं में शनिवार शाम एफआईआर दर्ज करा दिया।

बता दें कि पिछले सप्ताह मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र स्थित सियूर प्राईमरी स्कूल में स्कूली बच्चों को मिड-डे-मील के तौर पर नमक-रोटी परोसे जाने का मामला प्रकाश में आया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा सोशल मीडिया पर इस मामले की वीडियो पोस्ट करने के बाद पूरे देश में योगी सरकार की किरकिरी हुई थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दिया था।

यह भी पढ़िये: स्कूली बच्चों को दिया जा रहा है रोटी-नमक, प्रियंका गांधी के ट्वीट से बैकफुट पर योगी सरकार 

उधर, मामले की गंभीरता को समझते हुए अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के तत्काल ट्रांसफर के साथ ही उच्च स्तरीय जांच की मांग के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। तत्पश्चात बीएसए प्रवीण तिवारी का ट्रांसफर कर दिया गया और एबीएसए बृजेश सिंक को निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़िये: बलिया में दलित बच्चों को अलग पंक्ति में परोसा जा रहा है भोजन 

बावजूद इसके शनिवार देर शाम खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राय की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल, स्थानीय पत्रकार पवन जायसवाल और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ओमप्रकाश राजभर की तल्ख टिप्पणी:

पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा है, “इस सरकार से क्या उम्मीद करते हैं, सच्चाई दिखाने वाले के ऊपर मुकदमा होता है या उसका रोजगार छीन लिया जाता है, सच कहना बगावत है तो हम बागी हैं, जिसके बच्चे नमक-रोटी खाते होंगे वही इस दर्द को समझ पाएगा।”

Previous Post

आप सांसद संजय सिंह के साथ बदतमीजी, फ्लाइट में चढ़ने से रोका

Next Post

प्रतापगढ़ सदर सीट अपना दल (एस) को देना भाजपा की मजबूरी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
MP of Mirzapur, Anupriya Patel

प्रतापगढ़ सदर सीट अपना दल (एस) को देना भाजपा की मजबूरी

इकबाल अंसारी, बाबरी मस्जिद के पक्षकार, अयोध्या

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी पर हमला

Jai Bhim scholarship scheme

दिल्ली में हर जाति के गरीब छात्र का सुधरेगा भविष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online