लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मंथन में जुटी पार्टियां
लखनऊ, 1 सितंबर
समाजवादी पार्टी के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश, जिला इकाइयां व फ्रंटल संगठन भंग कर दी गई हैं। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने प्रदेश को 4 जोन और 10 कार्य क्षेत्रों में बांटा है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के बावजूद करारी हार का सामना करने की वजह से प्रदेश की राजनैतिक पार्टियां मंथन में जुटी हैं।
अब हर जोन का प्रभारी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी को बनाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया।
4 जोन:
पश्चिमी, मध्य, बुंदेलखंड व पूर्वांचल
10 जोन:
मेरठ, बृज, रुहेलखंड, अवध, कानपुर, तराई, बुंदेलखण्ड, प्रयाग, काशी व संत कबीरनगर
यह भी पढ़िये: सामाजिक व आर्थिक बदलाव की चाभी है आपका वोट: अनुप्रिया पटेल
पार्टी के संगठन महासचिव डॉ.राजकुमार सांगवान का कहना है कि पार्टी सदस्यता अभियान को प्रमुखता से आगे बढ़ाएगी। बूथ स्तर पर कैंप लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिला इकाइयों का गठन एक पखवाड़े में कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़िये: पीएम मोदी के प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्र ने दिया रिजाइन
सपा भी भंग कर चुकी है प्रदेश इकाई:
पिछले सप्ताह पार्टी को चुस्त करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई और दिल्ली इकाई को भंग कर दिए थे।