• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

कृषि बिलों का समर्थन करने वाली पार्टियों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे किसान संगठन

up80.online by up80.online
September 21, 2020
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
farmers

कृषि बिलों का समर्थन करने वाली पार्टियों का सामाजिक बहिष्कार करने की तैयारी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

एआईकेएससीसी AIKSCC की चेतावनी-यदि खेती कॉरपोरेट के हाथों सौंपी जाएगी तो देश भर में अशांति

Farmers will boycott political parties that support agricultural bills

यूपी80 नई दिल्ली

किसान संगठनों Farmers Union ने चेतावनी दी है कि कृषि बिलों का समर्थन करने वाले दलों का विभिन्न रूपों में सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी AIKSCC) ने 20 सितंबर को भारतीय किसानों के जीवन तथा संसदीय इतिहास का सबसे काला दिवस Black Day बताया है। सरकार ने किसानों के हित के विपरीत विदेशी कम्पनियों व कॉरपोरेट Corporate के पक्ष में संसद के सारे नियमों को ताक पर रख दिया। किसान संगठनों ने 25 सितम्बर को पंजाब, हरियाणा व स्थानीय इलाकों में बंद और पूरे देश में चक्का जाम व विरोध सभाएं करने का ऐलान किया है।

एआईकेएससीसी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने अभी यह कानून पारित कर ग्रामीण इलाकों में कार्पोरेट व विदेशी कम्पनियों को मंडियां खोलने की अनुमति दी है। अब सरकार ने खुद को फसल की खरीदारी की जिम्मेदारी से पूरी तरह हटा लिया है। यह वैसा है जैसे सरकारी अस्पताल के काम न करने पर उन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया जाये और निजी क्षेत्र की लूट के लिए चिकित्सा खोल दी जाये।

ये कानून किसानों के फसल खरीदनें के लिये विदशी कम्पनियों व कॉरपोरेट को खुली छूट देते हैं लेकिन ये कानून न तो एमएसपी की घोषणा के लिये सरकार को बाध्य करते हैं और न ही उस दाम पर न खरीदने पर निजी कम्पनी को सजा देने का प्रावधान करता है।

farmers
कृषि अध्यादेश के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

एआईकेएससीसी के संयोजक वीएम सिंह कहते हैं कि किसान अपनी फसल खेत से दूर नहीं ले जा सकता। अब जब केवल कॉरपोरेट खरीदार होगा और सरकार गायब होगी तो फसल के दाम औंधे मुह गिरेंगे। इस कानून में ठेके में मध्यस्थ का प्रावधान है, जो तय करेगा कि खेती में कुछ गलत काम तो नहीं हुआ या फसल क्वालिटी क्या है, जिससे नमी आदि के नाम पर तय रेट घटाये जा सकते हैं।

ठेकों के अमल के लिये कोई पेनाल्टी का प्रावधान नहीं है, बल्कि पेमेंट करने में कम्पनियों को 3 दिन की छूट है। विवाद अदालतों की बजाय एसडीएम द्वारा गठित एक कमेटी करेगी या एसडीएम खुद करेगा।

यह कानून कॉरपोरेट को किसानों की जमीन एकत्र करके खेती कराने की छूट देता है, दाम गिरने या फसल के नुकसान के घाटे को किसान पर लादता है, उसपर कर्ज का बोझ बढ़ाता है और सारा मुनाफा कम्पनियों को सौंपता है। एआईकेएससीसी ने चेतावनी दी है कि यदि खेती कॉरपोरेट के हाथों सौंपी जाएगी तो देश भर में अशांति फैलेगी।

आशंका:

किसानों को आशंका है कि लागत के सामान पर नियंत्रण तथा आयात-निर्यात की छूट कम्पनियों को देकर यह बाजारों को गेहूं, चावल, दाल, दूध, सोया आदि से पाट देगा और इनके दाम बहुत गिरा देगा। इससे किसानों की ‘आत्मनिर्भरता’ और घटेगी और वह खेती से बेदखल होंगे।

सभी संगठनों से सहयोग की अपील:

एआईकेएससीसी ने सभी किसानों, खेत मजदूरों, आदिवासियों, मछुआरों, ग्रामीण व्यापारियों, जनवादी ताकतों, ट्रेड यूनियन से एकजुट होने की अपील की है। देश के कई ट्रेड यूनियनों व जनवादी संगठनों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है।

पढ़ते रहिए www.up80.online कृषि अध्यादेश का तेज हुआ विरोध, भगत सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय बंद का ऐलान 

Previous Post

कृषि अध्यादेश के खिलाफ 25 सितंबर को देशभर में चक्का जाम करेगी भाकियू

Next Post

लॉकडाउन: मार्च से जून के बीच सड़क दुर्घटनाओं में 29415 लोगों की हुई मौत

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
Lockdown

लॉकडाउन: मार्च से जून के बीच सड़क दुर्घटनाओं में 29415 लोगों की हुई मौत

farmers

न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाया जाए: भाकियू

चौरसिया समाज

पान की खेती को “कृषि” का दर्जा दिया जाए, ताकि किसानों को सरकारी लाभ मिले: अनुप्रिया पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

1 day ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

1 week ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online