समाजवादी पार्टी में हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) का विलय किया, बसपा से निष्कासित सीएल वर्मा भी हुए शामिल
लखनऊ, 18 जनवरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी रहे सुनील सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पार्टी हिंदू युवा वाहिनी भारत पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय करने की भी घोषणा की।
समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को ही बहुजन समाज पार्टी के निष्कासित सीएल वर्मा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी तो नौजवानों की पार्टी है। मैं नौजवानों का स्वागत करता हूं।
यह भी पढ़िए: स्वतंत्रदेव सिंह निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए
बता दें कि सुनील सिंह 2002 में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान सुनील सिंह ने बगावत कर दी और भाजपा के खिलाफ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। वाहिनी से निकाले जाने के बाद सुनील सिंह ने 2018 में हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) नाम से नया संगठन बनाया था।
यह भी पढ़िए: हेमंत चौधरी के बयान से प्रशासन में हड़कंप, 11 फर्जी शिक्षक बर्खास्त
2018 में गोरखपुर में थाने में तोड़-फोड़ के आरोप में सुनील सिंह को जेल भेजा गया और उनपर एनएसए भी लगा। 2019 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने गोरखपुर से पर्चा भी भरा लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।
यह भी पढ़िए: जनगणना 2021: बिहार के नेताओं से नसीहत लें यूपी के ओबीसी नेता













